बिहार: स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में बख्तियारपुर पहुंचे सीएम नीतीश

स्वतंत्रता सेनानी शीलभद्र याजी के पुत्र सच्चिदानंद याजी ने कहा कि मुख्यमंत्री हर वर्ष बख्तियारपुर के स्वतंत्रता सेनानियों को राजकीय सम्मान देने आते हैं। माल्यार्पण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तुरंत समृद्धि यात्रा के तहत पूर्वी चंपारण के लिए रवाना हो गए।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार सुबह करीब 10 बजे बख्तियारपुर पहुंचे और स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में आयोजित राजकीय समारोह में हिस्सा लिया।

इस दौरान उन्होंने अपने पिता कविराज रामलखन सिंह सहित स्वतंत्रता सेनानी शीलभद्र याजी, डूमर सिंह, मोगल सिंह और नाथुना सिंह यादव की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री के साथ बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी, पटना के जिलाधिकारी त्यागराजन एसएम समेत कई वरीय अधिकारी भी मौजूद थे।

E-Paper