महिला से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध किया तो नाले में दे दिया धक्का

एक 29 वर्षीय महिला से युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर युवक ने उसे नाले में धक्का दे दिया और डुबोने की कोशिश की। इसी बीच, खेतों से किसानों को आता देख आरोपित युवक भाग गया। थाना सदर मोगा पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है।महिला से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध किया तो नाले में दे दिया धक्का

थाना सदर के सहायक थानेदार जसपाल सिंह का कहना है कि महिला ने बताया कि दो दिन पूर्व शाम साढ़े सात बजे वह काम खत्म कर अपने गांव जा रही थी तो बारिश होने लगी। इस कारण कोई वाहन नहीं मिला।

इस दौरान जीरा रोड पर महिला के पास गांव खोसा कोटला वासी सुखचैन सिंह (23) बाइक लेकर आ गया और उसे गांव छोड़ने की बात कही। उसने लिफ्ट ले ली। रास्ते में सिंचाई नाले के पास आरोपित ने बाइक रोक महिला से छेड़खानी शुरू कर दी और दुष्कर्म का प्रयास किया।

विरोध करने पर आरोपित ने महिला को सिंचाई नाले में धक्का दे दिया। बाद में उसे नाले में डूबोकर मारने का प्रयास किया। पानी में जब महिला बेहोश हो गई तो आरोपित ने उसे मरा समझकर खेतों में फेंक दिया। इसी बीच, कुछ दूरी पर खेतों में काम कर रहे किसानों ने उसे देख लिया और बचा दिया।

E-Paper