6 छक्के, 4 चौके और 378 का स्ट्राइक रेट…Romario Shepherd ने मचा दी तबाही

आईपीएल 2025 के 53वें मैच में सीएसके के खिलाफ मुकाबले में आरसीबी स्टार रोमारियो शेफर्ड ने ऐतिहासिक पारी खेली और ताबड़तोड़ अंदाज में फिफ्टी जड़ा। वो आईपीएल इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी (गेंद के हिसाब से) जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने केवल 14 गेंदों का सामना करते हुए फिफ्टी ठोकी और इतिहास रच दिया। ये मुकाबला आरसीबी ने आखिरी गेंद पर दो रन से अपने नाम किया। मैच में रोमारिया शेफर्ड ने अहम रोल निभाया और अपने प्रदर्शन से हर किसी का दिल जीत लिया।

14 गेंद पर Romario Shepherd ने ठोका अर्धशतक

रोमारियो शेफर्ड (RCB Star Batter Romario Shepherd) आरसीबी की तरफ से आखिरी में बल्लेबाजी करने आए और आते ही उन्होंने मैदान पर जो कमाल किया, उससे देखकर हर कोई उनकी तारीफ करने से थक नहीं रहा। एक समय ऐसा लग रहा था कि आरसीबी 200 के आंकड़े को पार नहीं कर पाएगी, लेकिन शेफर्ड ने मोर्चा संभाला और 19वें ओवर में खलील अहमद को 33 रन जड़े। शेफर्ड ने अपनी पारी में 14 गेंद पर 53 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 378 का रहा। वह आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी (गेंद के हिसाब से) जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बने।उन्होंने इस दौरान केएल राहुल, पैट कमिंस की बराबरी की, जिन्होंने 14 गेंद पर उनसे पहले आईपीएल में फिफ्टी जड़ था। आईपीएल इतिहास में गेंद के हिसाब से सबसे तेज फिफ्टी यशस्वी जायसवाल ने 2023 में ठोकी थी। उन्होंने 13 गेंद पर ये कारनामा किया था। आरसीबी के लिए रोमारियो शेफर्ड सबसे तेज आईपीएल फिफ्टी (गेंद के हिसाब से) जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

IPL इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी (Fastest Fifty in IPL History in terms of balls)

13 गेंद- यशस्वी जायसवाल (RR के लिए KKR के खिलाफ- 2023) 14 गेंद- केएल राहुल (PBKS के लिए DC के खिलाफ-2018) 14 गेंद- पैट कमिंस (KKR के लिए MI के खिलाफ-2022) 14 गेंद- रोमारियो शेफर्ड (RCB के लिए CSK के खिलाफ 2025) IPL फिफ्टी के लिए शेफर्ड का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा 378.57 – रोमारियो शेफर्ड (आरसीबी) बनाम सीएसके, 2025 373.33 – पैट कमिंस (केकेआर) बनाम एमआई, 2022 361.11 – जेक फ्रेजर मैकगर्क (दिल्ली) बनाम एसआरएच, 2024 348.00 – सुरेश रैना (सीएसके) बनाम किंग्स इलेवन, 2014 327.27 – यूसुफ पठान (केकेआर) बनाम एसआरएच, 2014 Romario Shepherd IPL Price आरसीबी ने आईपीएल 2025 ऑक्शन में रोमारियो शेफर्ड को 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। ये शेफर्ड का आईपीएल में चौथा सीजन है। इससे पहले वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 2022 सीजन, लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 2023 सीजन और मुंबई इंडियंस के लिए 2024 सीजन में खेल चुके हैं।
E-Paper