कोझिकोड में सड़क हादसा देख प्रियंका गांधी ने रुकवाया काफिला, घायलों की तुरंत की मदद

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार रात केरल के ईंगप्पुझा इलाके में एक सड़क हादसा होते देखा, तो उन्होंने तुरंत अपना काफिला रुकवा दिया। उन्होंने अपने काफिले में मौजूद डॉक्टर को मौके पर बुलाया और घायलों का प्राथमिक इलाज करवाया। इसके बाद उन्होंने एंबुलेंस में मौजूद मेडिकल टीम को निर्देश दिया कि घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जाए। घायलों को देख तुरंत रुकीं प्रियंका यह हादसा कोझिकोड जिले में हुआ, जब कोयिलांडी निवासी नौशाद और उनके परिवार की कार की टक्कर एक दूसरी कार से हो गई। इस दौरान प्रियंका गांधी का काफिला वहां से गुजर रहा था। उन्होंने न केवल रुककर घायलों से बात की बल्कि उनकी हालत की जानकारी भी ली। प्रियंका गांधी इन दिनों अपने लोकसभा क्षेत्र वायनाड के तीन दिवसीय दौरे पर केरल में हैं। इस दौरान उन्होंने कई इलाकों का दौरा किया और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। हादसे के घायलों से बातचीत करती नजर आईं प्रियंका कांग्रेस पार्टी की ओर से साझा किए गए एक वीडियो में देखा गया कि प्रियंका गांधी घायलों से बातचीत कर रही थीं और उन्हें सांत्वना दे रही थीं। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से भी जानकारी ली और डॉक्टरों को पूरी सहायता देने को कहा। गोवा में भगदड़ पर जताया दुख इसके अलावा प्रियंका गांधी ने शनिवार को गोवा के शिरगांव में हुई भगदड़ की घटना पर भी गहरा दुख जताया। इस हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई घायल हो गए। यह हादसा लैराई देवी मंदिर में वार्षिक धार्मिक यात्रा के दौरान हुआ। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, “गोवा के शिरगांव में लैराई देवी मंदिर की यात्रा के दौरान हुई भगदड़ से कई श्रद्धालुओं की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर अत्यंत दुखद है। मैं सभी प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करती हूं।”
E-Paper