क्रिस गेल के नाम दर्ज़ है ऐसा काम, जो कभी नहीं कर सका कोई और

वेस्टइंडीज़ के धुरंधर बल्लेबाज़ क्रिस गेल का आज जन्मदिन है। गेल का जन्म 21 सितंबर 1979 को हुआ था। यूं तो गेल के नाम क्रिकेट की दुनिया में ढेर सारे रिकॉर्ड दर्ज़ हैं, लेकिन इस कैरिबियाई बल्लेबाज़ के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड भी दर्ज़ है जिसे दुनिया में कोई नहीं बना पाया है। गेल ये कमाल करने वाले दुनिया के एकलौते बल्लेबाज़ हैं। वेस्टइंडीज़ के धुरंधर बल्लेबाज़ क्रिस गेल का आज जन्मदिन है। गेल का जन्म 21 सितंबर 1979 को हुआ था। यूं तो गेल के नाम क्रिकेट की दुनिया में ढेर सारे रिकॉर्ड दर्ज़ हैं, लेकिन इस कैरिबियाई बल्लेबाज़ के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड भी दर्ज़ है जिसे दुनिया में कोई नहीं बना पाया है। गेल ये कमाल करने वाले दुनिया के एकलौते बल्लेबाज़ हैं।   इस मामले में गेल हैं 'बॉस'  गेल खुद को यूनिवर्सल बॉस भी कहते हैं और उनके नाम टी-20 में तो ढेरों रिकॉर्ड दर्ज़ हैं ही, लेकिन इस दिग्गज खिलाड़ी के नाम टेस्ट क्रिकेट में भी एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज़ है, जिसे न तो कोई बना पाया है और न ही कोई तोड़ पाया है। गेल के नाम टेस्ट मैच की पहली ही गेंद पर छक्का लगाने का रिकॉर्ड दर्ज़ है। गेल ने ये कमाल 2 नवंबर 2012 को बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में किया था। बांग्लादेश ने मैच का पहला ही ओवर स्पिन गेंदबाज़ सोहेल गाज़ी से करवाया था और गेल ने उनकी पहली ही गेंद को हवाई रास्ते से बाउंड्री के पार भेज दिया था।   Asia Cup: इस भारतीय खिलाड़ी से खौफ खा रहा है Bangladesh, ये है बड़ी वजह यह भी पढ़ें देखें पहली गेंद पर छक्के का वीडियो      BAN vs AFG: बल्ले के बाद गेंद से भी चमके राशिद, अपने जन्मदिन पर टीम को दिया तोहफा यह भी पढ़ें  (वीडियो साभार- यू ट्यूब)  सोहेल ने ही लिया गेल का विकेट   इस भारतीय ने मात्र 10 रन देकर लिए 8 विकेट, तोड़ा 20 साल पुराना World Record यह भी पढ़ें सोहेल गाज़ी इस मैच में डेब्यू कर रहे थे और गेल ने उनके पहले टेस्ट की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया था। गेल ने गाज़ी के पहले ओवर में 18 रन बनाए थे, लेकिन फिर भी गेल गाज़ी के आत्मविश्वास को नहीं हिला पाए थे। गेल जब 24 रन पर खेल रहे थे तो वो गाज़ी की गेंद पर बड़ा हिट लगाने की कोशिश में महमूदुल्लाह को कैच थमा बैठे थे।  गेल के नाम ये रिकॉर्ड भी है दर्ज़    Ind vs Pak मैच में बन गए इतने सारे रिकॉर्ड्स, गिनते-गिनते थक जाएंगे आप यह भी पढ़ें गेल अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। इसके साथ ही क्रिस गेल विश्व कप में दोहरा शतक जड़ने वाले भी पहले ही खिलाड़ी हैं। वो टी-20 इंटरनेशनल में 100 छक्के लगाने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं।  View image on Twitter View image on Twitter  ICC ✔ @ICC  The first T20I centurion. The first @cricketworldcup double-centurion. The first man to hit 💯 T20I sixes. The self-styled Universe Boss.  Happy 39th birthday @henrygayle!  10:30 AM - Sep 21, 2018 2,682 306 people are talking about this Twitter Ads info and privacy गेल को खूब मिल रही हैं मुबारकबाद    गेल को उनके 39वें जन्मदिन पर खूब बधाईयां मिल रही हैं। टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने भी किंग्स इलेवन पंजाब के अपने खिलाड़ी को विशेष अंदाज़ में बधाई दी।

इस मामले में गेल हैं ‘बॉस’

गेल खुद को यूनिवर्सल बॉस भी कहते हैं और उनके नाम टी-20 में तो ढेरों रिकॉर्ड दर्ज़ हैं ही, लेकिन इस दिग्गज खिलाड़ी के नाम टेस्ट क्रिकेट में भी एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज़ है, जिसे न तो कोई बना पाया है और न ही कोई तोड़ पाया है। गेल के नाम टेस्ट मैच की पहली ही गेंद पर छक्का लगाने का रिकॉर्ड दर्ज़ है। गेल ने ये कमाल 2 नवंबर 2012 को बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में किया था। बांग्लादेश ने मैच का पहला ही ओवर स्पिन गेंदबाज़ सोहेल गाज़ी से करवाया था और गेल ने उनकी पहली ही गेंद को हवाई रास्ते से बाउंड्री के पार भेज दिया था।

सोहेल ने ही लिया गेल का विकेट

सोहेल गाज़ी इस मैच में डेब्यू कर रहे थे और गेल ने उनके पहले टेस्ट की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया था। गेल ने गाज़ी के पहले ओवर में 18 रन बनाए थे, लेकिन फिर भी गेल गाज़ी के आत्मविश्वास को नहीं हिला पाए थे। गेल जब 24 रन पर खेल रहे थे तो वो गाज़ी की गेंद पर बड़ा हिट लगाने की कोशिश में महमूदुल्लाह को कैच थमा बैठे थे।

गेल के नाम ये रिकॉर्ड भी है दर्ज़ 

गेल अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। इसके साथ ही क्रिस गेल विश्व कप में दोहरा शतक जड़ने वाले भी पहले ही खिलाड़ी हैं। वो टी-20 इंटरनेशनल में 100 छक्के लगाने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं।

गेल को खूब मिल रही हैं मुबारकबाद  

गेल को उनके 39वें जन्मदिन पर खूब बधाईयां मिल रही हैं। टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने भी किंग्स इलेवन पंजाब के अपने खिलाड़ी को विशेष अंदाज़ में बधाई दी।

E-Paper