राशिफल 21 सितंबर : वित्तीय पक्ष मजबूत होगा, सामाजिक सम्मान बढ़ेगा

ARIES (21 मार्च – 19 अप्रैल): बौद्धिक व्यवहार लाभ देगा। परिवार में मांगलिक कार्यों की रुपरेखा बन सकती है। वैवाहिक समस्याओं का समाधान हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए शुभ है। किसी से उपहार प्राप्त हो सकता है। यात्रा ना करें।राशिफल 21 सितंबर : वित्तीय पक्ष मजबूत होगा, सामाजिक सम्मान बढ़ेगा

TAURUS (20 अप्रैल – 20 मई): यात्रा के दौरान चोरी, दुर्घटना आदि का भय है। नए मित्र बनेंगे। आज कोई नया कार्य प्रारंभ ना करें। कला व साहित्य के क्षेत्र में रुझान बढ़ेगा। पत्नी व बच्चों के साथ घूमने जा सकते हैं। निवेश ना करें।

GEMINI (21 मई – 20 जून): संपत्ति संबंधी मामलों में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। अनुचित कार्यों से दूर रहें। व्यापार व नौकरी में लाभ की स्थिति बनेगी। माता-पिता से प्रेम व सहयोग प्राप्त होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ लेंगे।

CANCER (21 जून – 22 जुलाई): अति समझदारी दुख का कारण बन सकती है। स्वार्थ व लालच से दूर रहें। स्वास्थ्य में लापरवाही ना बरतें। भूमि-भवन के कार्य बनेंगे। व्यापार में लाभ की स्थिति निर्मित होगी। पत्नी का सहयोग मिलेगा।

LEO (23 जुलाई – 22 अगस्त): कार्यक्षेत्र में जी-तोड़ मेहनत करेंगे। वित्तीय पक्ष बेहतर रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। पत्नी व बच्चों के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा।

VIRGO (23 अगस्त– 22 सितंबर): अनावश्यक परेशानियों में पड़ सकते हैं। मित्रों व वरिष्ठजनों की सलाह महत्वपूर्ण रहेगी। किसी महिला की मदद से अधूरे कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। कहीं से महत्वपूर्ण समाचार मिल सकता है।

LIBRA (23 सितंबर– 22 अक्टूबर): विद्यार्थियों को अधिक मेहनत की आवश्यकता है। अविवाहितों के विवाह के लिए रिश्ते आ सकते हैं। कोई अपना आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। यात्रा के दौरान चोरी, दुर्घटना का भय है। निवेश लाभदायक।

SCORPIO (23 अक्टूबर – 21 नवंबर): दैनिक कार्यों में सफलता मिलेगी। दिन आनंद व उत्साह से भरा रहेगा। मित्रों के आश्वासन लाभप्रद होंगे। सेहत नरम-गरम रह सकती है। निवेश व यात्रा अर्थ लाभपूर्ण हो सकते हैं।

SAGITTARIUS (22 नवंबर– 21 दिसंबर): आत्मविश्वास व कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। नई संस्थाओं से जुड़ने के अवसर मिलेंगे। नौकरी में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। निवेश लाभदायक।

CAPRICORN (22 दिसंबर – 19 जनवरी): प्रेम संबंधों के उजागर होने का भय है। भाइयों से कुछ विवाद हो सकता है। व्यापार में साझेदारी से लाभ हो सकता है। नौकरी में तरक्की के योग है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। सेहत सामान्य।

AQUARIUS (20 जनवरी – 18 फरवरी): खर्च पर नियंत्रण रखें अन्यथा कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। मित्रों की सलाह काम आएगी। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होंगे। कोर्ट-कचहरी के कार्यों को स्थगित रखें। शत्रु परास्त होंगे।

PISCES (19 फरवरी – 20 मार्च): विद्यार्थी उत्साह व परिश्रम से अध्ययन करने पर सफलता प्राप्त करेंगे। व्यापार व नौकरी में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। माता-पिता की सेवा सुश्रुषा का भाव मन में रहेगा। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।

E-Paper