दिल्ली: आज से चार दिन के लिए लू का यलो अलर्ट, राजधानी में पारा पहुंचेगा 45°C के पार
राजधानी में सोमवार से चार दिन तक लू चलेगी। मौसम विभाग ने लू का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 45 पार जाने के आसार हैं। सोमवार को सूरज तेवर दिखाएगा। इससे लोगों को चिलचिलाती और उमस भरी गर्मी परेशान करेगी। शाम के समय धूल भरी आंधी के साथ तेज सतही हवाएं 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चल सकती हैं।
सोमवार को दिल्ली के मौसम का अनुमान
आसमान छाए रहेंगे हल्के बादल, लू चलने का अनुमान
अधिकतम तापमान—44 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान—–28 डिग्री सेल्सियस
आसमान छाए रहेंगे हल्के बादल, लू चलने का अनुमान
अधिकतम तापमान—44 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान—–28 डिग्री सेल्सियस