पौधा एक- फायदे अनेक! शुगर जैसी बीमारियों का रामबाण इलाज

इन दिनों मौसम में बदलाव के चलते ज्यादातर लोग सीजनल बीमारियों से परेशान चल रहे हैं। इन बीमारियों के चलते लोगों का जेबखर्च उनके अस्पताल की दवाइयों और इलाज में निकल जाता है। मगर आप को जान कर हैरानी होगी कि हमारे आसपास ऐसी कई जड़ी-बूटियां मौजूद हैं जो इन बीमारियों से आपको बड़ी ही आसानी से छुटकारा दिला सकती हैं। आज हमअपनी इस लेख में आपको एक ऐसी ही औषधि के बारे में बताएंगे जो आपको कहीं भी बड़ी ही आसानी से मिल जाएगा और इसके सेवन से आप कई तरीकों के बीमारियों से मुक्ति पा सकते हैं।

हम बात कर रहे हैं गिलोय की, जो आमतौर पर आपको विभिन्न स्थानों पर आसानी से मिल जाएगा। आयुर्वेद में, इस औषधि का ख़ास महत्व है। इसके सेवन से तमाम तरीकों के बुखारों और दूसरी बीमारियों के इलाज में सबसे अच्छी औषधियों में से एक माना गया है। यहाँ तक कि डायबिटीज और कैंसर के मरीज के लिए भी ये उपाय रामबाण साबित हो सकता है। तो चलिए जानते हैं गिलोय के तमाम फायदे….

गिलोय का सेवन इन बीमारियों से दिला सकता है मुक्ति:-

हर तरीके के बुखार का एक इलाज:

बदलते मौसम में बुखार आम बीमारी है, जिससे ज्यादातर लोग परेशां रहते हैं। बुखार कई प्रकार के होते हैं जैसे वायरल बुखार, डेंगू बुखार और पुराना बुखार। इन तमाम तरीकों के बुखार से पीड़ित व्यक्ति मात्र एक उपाय ऍन्कर इनसे छुटकारा पा सकता है। ऐसे स्थिति में गिलोय का सेवन करने से आपके इम्युनिटी में बढ़ोत्तरी होगी जो आपको इन परेशानियों से निजात दिलाने में बहुत उपयोगी साबित हो सकता है। इसका काढ़ा बनाकर पीने से आप किसी भी तरह के बुखार से मुक्ति पा सकते है।

हाई कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज:

से पीड़ित मरीजों के लिए गिलोय बहुत ही उपयोगी साबित हो सकते है। ऐसी स्थिति में मरीज अगर इसका सेवन करता है तो इसमें मौजूद औषधीय गुण उसके कोलेस्ट्रॉल और बढ़ते ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही यह यह शुगर लेवल को भी कम कर देता है।

गठिया-बाय:

अगर आप भी गठिया रोग से पीड़ित है तो गिलोय का सेवन आपके लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है। इसके सेवन से आपको सूजन व दर्द में आराम मिलेगा।

पाचन क्रिया:

गिलोय का सेवन आपके पाचन क्रिया में बहुत लाभदायक होता है। यह आपके हाइपर एसिडिटी जैसी समस्याओं को कम करती है। साथ ही इसके सेवन से आपको भोजन पचाने में भी आसानी होगी। पाचन प्रक्रिया से परेशान व्यक्ति 1 गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच गिलोय का पाउडर मिलाकर अगर दिन में दो बार लेता है तो उसको इस परेशानी से निजात मिल सकता है।

नजला-जुकाम:

इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति गिलोय के सेवन से ठीक हो सकता है।

E-Paper