4 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस अवधि में सर्वाधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है, आइए जानते हैं..

बता दें कि इस वर्ष 17 जून को रात्रि 10 बजकर 56 मिनट पर वक्री अवस्था में चले जाएंगे। शनि वक्री का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस अवधि में सर्वाधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं-

मेष राशि

 

शनि वक्री की अवधि में मेष राशि के जातकों को अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। साथ ही स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को भी इस अवधि में अधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। इस दौरान छोटी गलती भी बड़ा नुकसान कर सकती है।

कर्क राशि

 

शनि वक्री का अशुभ प्रभाव कर्क राशि के जातकों पर भी पड़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस अवधि में कर्क राशि की कुंडली में शनि ढैय्या चल रही है, जिसके कारण छोटी गलती का बड़ा दुष्परिणाम हो सकता है। व्यापार क्षेत्र में निवेश न करने की सलाह दी जाती है, नुकसान की संभावना अधिक है।

तुला राशि

 

तुला राशि के जातकों को शनि वक्री के कारण कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में मानसिक तनाव में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस अवधि में माता जी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। छात्रों के लिए भी या समय अनुकूल नहीं माना जा रहा है।

कुंभ राशि

 

शनि वक्री की अवधि में कुंभ राशि के जातकों को भी सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस दौरान मानसिक तनाव में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं काम का दबाव भी बढ़ सकता है। दांपत्य जीवन में वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इसलिए वाणी पर संयम रखें और शांत दिमाग से स्थिति को नियंत्रित करें।

E-Paper