जानें राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे पर ये है अपडेट..

राजस्थान बोर्ड ने अब तक 8वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने हाल ही में आठवीं और बारहवीं कक्षा के लिए साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स में तीनों स्ट्रीमों के नतीजों का एलान किया है। वहीं, अब पांचवीं के छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक बड़ी बेसब्री से पांचवीं के नतीजों की राह देख रहे हैं। सभी जानना चाहते हैं कि आखिर नतीजों का एलान कब होगा। वहीं, अगर परिणाम अपडेट की बात करें तो उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही नतीजों का एलान किया जाएगा। हालांकि, कब और किस दिन यह तो जानकारी बोर्ड की ओर से नहीं दी गई है। लेकिन तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है आरबीएसई 5वीं कक्षा के नतीजे इसी सप्ताह घोषित किए जा सकते हैं। अगर इसी वीक रिजल्ट घोषित होता है तो फिर 31 मई से 3 जून, 2023 तक भी जारी हो सकता है। हालांकि, आरबीएसई पांचवीं कक्षा के परिणाम की सटीक डेट की जानकारी के लिए स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
शालादर्पण पर देख सकेंगे नतीजे राजस्थान बोर्ड 5वीं कक्षा के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in. और rajshaladarpan.nic.in पर देख सकेंगे। RBSE Class 10th Result 2023: राजस्थान बोर्ड दसवीं के परीक्षार्थी भी बड़ी बेसब्री से अपने नतीजों की राह देख रहे हैं। नतीजों का एलान जून के महीने में किया जाएगा। बोर्ड की ओर से उपलब्ध जानकारी के अनुसार, आरबीएसई हाईस्कूल के नतीजे अगले महीने के पहले सप्ताह में किए जाएंगे। हालांकि, सटीक डेट का एलान होना अभी बाकी है। इन तारीखों में हुई थीं परीक्षाएं इस साल, राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा 2023 16 मार्च 2023 से 13 अप्रैल 2023 तक आयोजित की गई थी। आरबीएसई 10वीं परीक्षा में 9 लाख के करीब छात्र उपस्थित हुए थे। RBSE 10th Result 2023: How to download: राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे ऐसे कर पाएंगे चेक सबसे पहले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं। अब, होमपेज पर, जब भी लिंक एक्टिव तब माध्यमिक परीक्षा 2023 परिणाम लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर दर्ज करें और परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। अब रिजल्ट डाउनलोड करें और एक कॉपी अपने पास रख लें।
E-Paper