हजारों फीट की ऊंचाई पर हवाई जहाज के विंग पर टहलता दिखा शख्स

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को पहली नजर में देखने के बाद लोगों को समझ नहीं आया कि कैसे कोई शख्स हजारों फीट की ऊंचाई पर हवाई जहाज के विंग पर आराम से टहल सकता है। तो आइए हम आपको बताते हैं इस वीडियो की हकीकत…

दरअसल, ये वीडियो इंडोनेशिया की राजधानी बाली के Nyang-Nyang बीच का है। जहां समुंदर के किनारे पहाड़ी पर एक रिटायर्ड बोइंग विमान (Boeing Aircraft) रखा हुआ है। विमान जमीन से हजारों फीट की ऊंचाई पर है। वीडियो में इसी विमान के विंग पर एक शख्स आराम से चहलकदमी करता हुआ नजर आ रहा है। earthpix नाम के इंस्टाग्राम पेज पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। जहां इसे 10 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं और 6 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है। वहीं, हजारों लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट भी किया है। कुछ लोगों ने वीडियो शूट करने वाले फोटोग्राफर के साथ हवाई जहाज के विंग पर टहलने वाले शख्स की हिम्मत की दाद दी है। वहीं, कुछ ने इसे खतरनाक भी बताया है।

https://www.instagram.com/reel/CeHNfLvtZpM/?utm_source=ig_embed&ig_rid=21263a81-56ae-4ec6-b1cd-d4102f2a2713

 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक शख्स हजारों फीट की ऊंचाई पर विमान के विंग पर आराम से टहल रहा है। विमान का विंग पहाड़ी के नीचे की तरफ हवा में है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगर शख्स का बैलेंस जरा भी बिगड़ जाता तो वो सीधे गहरी खाई में गिर जाता। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो के मुताबिक, इसे शूट करने वाले फोटोग्राफर का नाम Koming Darmawan है।

E-Paper