जानिए 21 जून 2022 का राशिफल और क्या कहते है आज आपके सितारे

1. मेष राशिफल-  आज द्वादश चन्द्रमा व गुरु बिजनेस को उन्नति दे सकता है। व्यवसाय को लेकर लाभ रहेगा। यात्रा की संभावना है।सुखद यात्रा के संयोग हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें। 2. वृष राशिफल- आज का दिन रियल स्टेट व बैंकिंग व्यवसाय के लिए सफलता का है। रुके धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। सफेद व नीला रंग शुभ है। मूंग का दान करें। 3. मिथुन राशिफल-  आज दशम गुरु व चन्द्रमा कर्म के लिए अनुकूल है फिर भी यात्रा सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। आध्यात्म तरफ बढ़ सकते हैं। नीला व बैंगनी रंग शुभ है। मूंग का दान करें। 4. कर्क राशिफल- सूर्य द्वादश में, गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज नवम भाव में शुभ है। घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। आज धार्मिक पुस्तकों का दान करें। 5. सिंह राशिफल- इस राशि का स्वामी सूर्य एकादश रहकर व गुरु-चन्द्रमा अष्टम रहकर व्यवसाय में लाभ देंगे। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। पीला व हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व तिल का दान करें। 6. कन्या राशिफल- सूर्य दशम शुभ है।चन्द्रमा सप्तम भाव में है। गुरु भी सप्तम है।जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। आसमानी व बैगनी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। कन्या व मकर राशि के मित्रों से लाभ हो सकता है। 7. तुला राशिफल-  भाग्य भाव में सूर्य ,गुरु व चन्द्रमा खष्ठम  होकर मिश्रित फलदायक हैं। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें।मित्रों का सहयोग मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। वाणी पर नियंत्रण रखें। 8. वृश्चिक राशिफल-   गुरु व चन्द्रमा पँचम भाव में रहकर संतान को प्रगति देंगे। चन्द्रमा मीन राशि में तथा गुरु पँचम मंगलमय है।आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है । कन्या व कुम्भ राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। सफेद व नारंगी शुभ है।चावल का दान करें। 9. धनु राशिफल-  आज सप्तम सूर्य, गुरु व चन्द्रमा एकसाथ चतुर्थ भाव में है। जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। मूंग का दान करें। 10. मकर राशिफल-  गुरु व चन्द्रमा तृतीय भाव में रहेंगे। शनि अब कुम्भ में हैं। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। हेल्थ को लेकर असमंजस में रहेंगे। नारंगी व आसमानी रंग शुभ है। 11. मकर राशिफल-  चन्द्रमा द्वितीय व शनि इसी राशि में है। स्वास्थ्य को लेकर तनाव रहेगा। जॉब में नवीन कार्य आरंभ होंगे ।गुरु मीन के आत्मबल में वृद्धि करेंगे। हरा व लाल रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की उपासना करें। तिल का दान करना श्रेयष्कर है। 12. मीन राशिफल-  गुरु व चन्द्रमा  इसी राशि  में शुभ हैं। जॉब में उन्नति होगी।बुध व शुक्र का प्रभाव शुभ है। रुके धन के आगमन के संकेत हैं। बड़े भाई को लेकर थोड़ा तनाव संभावित है।पीला व लाल रंग शुभ है।
E-Paper