जालंधर में घर के बाहर खेल रही 13 साल की बच्ची के साथ युवक से किया दुष्कर्म, खाली प्लाट में ले जाकर बनाया हवस का शिकार

जालंधर, आदमपुर में 13 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना तब हुई जब लड़की घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान मौका पाकर आरोपित युवक ने उसे अपनी हवश का शिकार बना डाला। बच्ची के साथ दरिंदगी करने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रिकी नाम के युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।

बच्ची के स्वजनों ने बताया कि वह घर के बाहर खेल रही थी। काफी देर तक नहीं मिली तो ढूंढ़ना शुरू किया। थोड़ी दूरी पर एक खाली प्लॉट में उसके चीखने की आवाज सुनी। वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि बच्ची खून से लथपथ थी। लोगों को देखकर आरोपित फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित रिकी की तलाश में छापामारी शुरू कर दी है।

E-Paper