Itel की 32 इंच, 43 इंच और 55 इंच वाली नई स्मार्ट टीवी भारतीय बाजार में लॉन्च, जानिए कीमत

Itel ने भारत में नई G सीरीज की तीन नई स्मार्ट टीवी को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्ट टीवी 32 इंच, 43 इंच और 55 इंच स्क्रीन साइज में आएगी। Itel की 32 इंच वाली 3230IE   स्मार्ट टीवी की कीमत 16999 रुपये है। वही 43 इंच स्क्रीन साइज वाली G4330IE फुल एचडी स्मार्ट टीवी 28,499 रुपये में आएगी। जबकि इसके अल्ट्रा एचडी मॉडल की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। itel स्मार्ट टीवी की खरीद पर फ्री इंस्टॉलेशन की सुविधा मिलती है। साथ ही पैनल पर 2 साल और हार्डवेयर पर 1 साल की वारंट ऑफर की जा रही है। इसके अलावा 3 माह के लिए अतिरिक्त वारंटी ऑफर की जा रही है। लेकिन यह एक लिमिटेड पीरियड ऑफर है। 

 32 इंच वाली G3230IE स्मार्ट टीवी की स्पेसिफिकेशन्स 

itel की 32 वाली स्मार्ट टीवी ISP HD पैनल दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 1366/768 है। स्क्रीन ब्राइटनेस 400 nits है। इसमें DLED बैकलाइट का सपोर्ट मिलेगा। जबकि कॉन्ट्रॉस्ट रेश्यो 3000:1 है। स्मार्ट टीवी में Quad Core CA53*4 1.0 GHz का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के तौर पर Mali 470MP3 दिया गया है। यह एंड्राइड टीवी 9 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। स्मार्ट टीवी में 1GB रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इसमें 12 वॉट के 2 स्टीरियो स्पीकर दिये गये हैं। कनेक्टिविटी तौर पर ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई, 2 HDMI, 2 USB दी गई है। वॉयस कमांड के लिए Google Assitant का सपोर्ट दिया गया है। इसमें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो जैसे ओटीटी ऐप का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही Google Play Store से 1000 से ज्यादा ऐप को डाउनलोड किया जा सकेगा। स्मार्ट टीवी का डायमेशन 79/11.8/49cm है। इसका वजन 5.3 किग्रा है। स्मार्ट टीवी फ्रेमलेस डिजाइन में आएगी। 

43 इंच G4330IE स्मार्ट टीवी के स्पेसिफिकेशन्स 

Itel की 43 इंच स्क्रीन वाली स्मार्ट टीवी के स्पेसिफिकेशन्स 32 इंच वाली स्मार्ट टीवी की तरह ही होंगे। 43 इंच वाली स्मार्ट टीवी फुल एचडी और अल्ट्रा एचडी पैनल के साथ आएगा। इसका रेजोल्यूशन 1920/1080 है। वही कॉन्ट्रॉस्ट रेश्यो 4000:1 है। जबकि वजन 8.9 किग्रा होगी। जबकि डॉयमेंशन 10.8/13.5/65.5cm है। 

55 इंच स्मार्ट टीवी स्पेसिफिकेशन्स 

itel की 55 इंच वाली स्मार्ट टीवी में अल्ट्रा एचडी पैनल दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 3840/2160 है। इसमें 2GB रैम और 8GB इन-बिल्ट स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। यह एंड्राइड 10 आधारित स्मार्ट टीवी होगी। itel स्मार्ट टीवी का व्यूइंग एंगल 178 डिग्री होगा। स्मार्ट टीवी का वजन 12.6 किग्रा है।  

E-Paper