नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी के साथ सीएम हेमंत सोरेन, आर्थिक विकास पर हो रही चर्चा
आज नीति आयोग की बैठक हो रही है। इसमें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी भाग ले रहे हैं। नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल 2021 की वर्चुअल बैठक में मुख्यमंत्री ऑनलाइन शामिल हुए हैं। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रीगण और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री भी जुड़े हैं।
हिमाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम, त्रिपुरा, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी ऑनलाइन इस बैठक में प्रधानमंत्री के साथ संवाद कर रहे हैं। रांची से सीएम के साथ झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह भी शामिल हैं। व्यापार आसान बनाने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने को लेकर इस बैठक का आयोजन किया गया है।