चीन ने पहली बार कबूला गलवान में मारे गए थे उसके सैनिक, पहली बार बताए नाम और संख्‍या

चीन ने आखिरकार माना कि गलवान में भारत के साथ हुई हिंसक झड़प में उसके 4 सैनिक मारे गए थे और एक कमांडर घायल हुए था। चीनी सरकार ने 4 सैनिक को मरणोपरांत और 1 कर्नल को वीरता पदक का ऐलान किया है।



चीन के अखबार ने कहा कि जून, 2020 में सीमा पर हुए एक संघर्ष के दौरान चार चीनी सैनिकों को मरणोपरांत मानद उपाधियों और प्रथम श्रेणी के योग्यता पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जिसकी घोषणा केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) ने की।

स्थानीय मीडिया ने कहा, राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्र की रक्षा के लिए शहीदों के बलिदान को याद करते हुए सीएमसी ने पहली बार उनके नाम और वीर गाथाओं का अनावरण किया है।

मारे गए फौजियों के नाम हैं:

कमांडर: क्यूई फेबाओ
सैनिक: चेन होंगजुन, चेन जियानगॉन्ग, जिओ सियुआन और वांग जुओरन

चीनी सरकार की आधिकारिक मीडिया ग्‍लोबल टाइम्‍स और पीपुल्स डेली ने खबरें छापकर इस बात को कन्फर्म किया है। शुक्रवार को चीन की केंद्रीय सैन्य आयोग ने मारे गए 5 सैनिकों के लिए प्रथम श्रेणी के मेरिट प्रशस्ति पत्र और मानद उपाधि की घोषणा की।

इसमें कहा गया, “चेन होंगजुन को राष्ट्रीय क्षेत्र की रक्षा के लिए ‘नायक’ की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। चेन जियानगॉन्ग, जिओ सियुआन और वांग जुओरन को प्रथम श्रेणी के मेरिट उद्धरण से सम्मानित किया गया है। टकराव के दौरान जवानों का नेतृत्व करते हुए कर्नल क्यूई फेबाओ गंभीर रूप से घायल हो गए थे। क्यूई को नायक कर्नल की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है।”

हालांकि मारे गए सैनिकों की संख्या ज्यादा रही होगी, इस बात की संभावना ज्यादा है। रूसी सरकारी मीडिया TASS ने कहा है कि भारत के साथ झड़प में लगभग में 45 चीनी सैनिक मारे गए थे।

E-Paper