छत्तीसगढ़: दूसरी महिला से पति का था संबंध, पत्‍नी ने आग लगाकर की खुदखुशी

राजधानी रायपुर के कांशीराम नगर में एक महिला ने मिट्टी तेल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर लिया। डीकेएस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तेलीबांधा थाना पुलिस ने मृतका के पति रमेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका लक्ष्मी सिंह और रमेश के बीच एक अन्‍य महिला महिला को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद लक्ष्मी ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

तेलीबांधा पुलिस थाना प्रभारी विनीत दुबे ने बताया कि चार फरवरी को कांशीराम नगर में रहने वाली लक्ष्मी सिंह नाम की महिला ने मिट्टी तेल डालकर खुद को आग के हवाले कर लिया था। आठ फरवरी को डीकेएस अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई थी। मृत्यु के पहले कार्यपालन दंडाधिकारी द्वारा महिला का बयान लिया गया था। पुलिस ने इसी बयान के आधार पर कार्रवाई की है।

अस्‍पताल में इलाज के दौरान मृतका ने बयान दिया था कि उसके पति रमेश सिंह का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध था, जिसके पास जाने से उन्‍हें मना किया। इसी बात पर उनके बीच बहुत बहस हुई। इसी के बाद उसने अपने ऊपर मिट्टी तेल डाल कर आग लगा दी। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही थी। जांच में यह पाया गया कि मृतका के पति द्वारा दुष्प्रेरण किए जाने के कारण मृतका ने अपने ऊपर मिट्टी डालकर आत्महत्या की है। आरोपी पति के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है

E-Paper