दिल्ली NCR में मौसम ने फिर बदला मिजाज, गर्म तापमान के बाद छाया कोहरा

मौसम निरंतर अपनी चाल को परिवर्तित होता हुआ दिखाई दे रहा है। दिल्ली-NCR में सर्दी के लंबे सफर के उपरांत गर्मी ने दस्तक तो दे दी लेकिन आज फिर से दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में कोहरा छाया हुआ है। गौर करने वाली बात तो यह है कि दिल्ली में बीते 2-3 दिन बढ़े हुए तापमान के साथ गर्मी का रिकॉर्ड बना चुके हैं। अधिकतम तापमान में निरंतर  औसत से अधिक बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जंहा इस बात का पता चला है कि निरंतर तीसरे दिन शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, जिससे 5 वर्षका रिकॉर्ड टूट गया। वर्ष 2016 में यह 27 डिग्री रहा था। 

न्यूनतम तापमान भी सामान्य के बराबर पहुंच चुका है। अब केवल सुबह-शाम हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। आने वाले सप्ताह में तापमान बढ़ना शुरू हो गया है। मौसम मंत्रालय के अनुसार मैदानी क्षेत्र से ठंड अब वापसी की राह पर है। पर्वतीय क्षेत्रों में हाल ही में हुई बर्फबारी के कारण सर्दी थोड़ा रंग देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि जिसका आंशिक असर सुबह-शाम दिल्ली पर भी पड़ रहा है। हवा की चाल भी शांत है। इसलिए न्यूनतम तापमान में कोई खास कमी नहीं आ रही है।

जंहा इस बारें में कहा गया है कि शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 10.2 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम सामान्य से 4 अधिक 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 100 व न्यूनतम 51 प्रतिशत रिकॉर्ड किया जा चुका है। दिल्ली के मुंगेशपुर इलाके में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस तक रहा।

E-Paper