पालघर दौरे पर हैं उद्धव ठाकरे, BJP की बढ़ सकती है परेशानी

 मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज पालघर जा तहे हैं। उनका आज पालघर दौरा है। ऐसे में यह खबर वैसे तो सामान्य ही लग रही है लेकिन सीएम उद्धव के इस दौरे की चर्चा तेजी से हो रही है। चर्चा की वजह यह है कि उद्धव पालघर के खास इलाकों का दौरा करने वाले हैं। मिली जानकारी के मुताबिक उद्धव ठाकरे पालघर के जव्हार तालुके का दौरा कर रहे हैं। आप जानते ही होंगे पालघर जिले के आठ तालुकों में से यह एक है। अब बात करें चर्चा की वजह के बारे में तो वह यह है कि यह तालुका भाजपा का गढ़ माना जाता है और यहां के जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनावों में भाजपा ने ही अपना झंडा लहराया है।

हाल ही में इस बारे में महाराष्ट्र के कृषि मंत्री और शिवसेना नेता दादा भुसे ने एक मशहूर चैनल से बात की। इस बातचीत में उनका कहना है, “यह दौरा राजनीतिक नहीं है। मुख्यमंत्री पानी, पर्यटन और कुपोषण के प्रश्नों को हल करने के लिए यहां आ रहे हैं। मकसद राजनीतिक नहीं विकास है।” वहीं आगे उन्होंने यह भी कहा, ‘मुख्यमंत्री पूरे महाराष्ट्र के हैं। जव्हार महाराष्ट्र में ही है। मुख्यमंत्री जहां जाना चाहें जाएंगे।’

अब मुख्यमंत्री के पालघर दौरे को वर्तमान में चल रहे शिवसेना और भाजपा के बीच बढ़ रहे तनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है। आप तो जानते ही होंगे बीते दिनों ही अमित शाह ने अपने सिंधुदुर्ग दौरे में शिवसेना पर जमकर निशाना साधा था। उस दौरान वह कहते नजर आए थे कि, ‘शिवसेना के रास्ते पर भाजपा चली होती तो शिवसेना खत्म हो गई होती।’ उनके इन्ही बयानों के बाद से शिवसेना भाजपा पर आक्रामक हो चुकी है।

E-Paper