पंजाब: शहर में किसानों का ट्रैक्टर मार्च, जगह-जगह प्रदर्शन

दिल्ली में आंदोलनरत किसानों की काल के समर्थन में किसानों ने जालंधर के पीएपी चौक पर जालंधर-पानीपl हाईवे पर जाम लगा दिया है। हां बड़ी संख्या में किसान संगठनों के सदस्य पहुंचकर कृषि सुधार कानून वापस लेने की मांग कर रहे हैं। इधर, शहर के अंदर किसान समर्थक विभिन्न संगठन ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल रैली निकालकर रोष व्यक्त कर रहे हैं। उनके साथ कई संगठनों के कार्यकर्ता भी हैं। किसानों की ओर से डिफेंस कॉलोनी से ट्रैक्टर मार्च निकाला जा रहा है। मार्च शहर के विभिन्न चौराहों से होकर गुजरेगा।

शनिवार को जालंधर की डिफेंस कालोनी में ट्रैक्टर मार्च निकालते हुए किसान और उनके समर्थक।

जालंधर कैंट में भी प्रदर्शनजालंधर कैंट में भी किसानों के समर्थन में रैली निकाली गई है। यहां बड़ी संख्या में किसान समर्थक वाहनों में चढ़कर प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें विभिन्न संगठनों के सदस्य शामिल हैं। उनकी मांग है कि केंद्र सरकार कृषि सुधार कानूनों को जल्द वापस ले। बता दें कि जालंधर कैंट में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की जयंती पर भी किसान समर्थकों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को समारोह करने से रोका था। उन्होंने उन्हें उस पैलेस में ताला बंद कर दिया था जिसमें वह जयंती मनाने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उनकी पुलिस से भी भिड़ंत हुई थी।

E-Paper