कर्नाटक के मंगलौर में एक साथ 40 छात्रो के संक्रमित मिलने से मचा हड़कंप, नर्सिंग कॉलेज हुआ सील

कर्नाटक के मंगलौर में एक प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज में एक साथ 40 छात्रों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला है, जिसके पूर कॉलेज में हड़कंप मच गया। यह सभी छात्र-छात्राएं केरल से यहां पर पढ़ाई करने पहुंचे थे। कन्नड़ जिले के उल्लाल में स्थित इस कॉलेज को सील कर दिया गया है। बता दें कि उल्लाल शहर के नगर पालिका अधिकारियों ने कॉलेज और अस्पताल को सील करने का आदेश दिए थे। उल्लाल सिटी नगरपालिका आयुक्त के अनुसार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, नोडल अधिकारी और उल्लाल शहर नगर पालिका आयुक्त ने घटनास्थल का दौरा किया और इसे कंटनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। 

बता दें कि एक तरफ सरकार जहां पर स्कूल- कॉलेज को फिर से खोलने की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है उस बीच कर्नाटक में 40 छात्र-छात्राओं के संक्रमित होने पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। देश में कर्नाटक की पहला ऐसा राज्य है जहां पर  कोरोना से पहली मौत हुई थी हालांकि केरल में सबसे पहला मामला सामने आया था। इस वक्त कर्नाटक में कोरोना से 12,223 लोगों की जान चली गई है। देश में दूसरा सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य कर्नाटक ही है। यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा 9,40,17O पहुंच गया है। वहीं पहले नंबर पर संक्रमित राज्य महाराष्ट्र है। कर्नाटक के बाद केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और दिल्ली है। 

देश में कोरोना की ताजा स्थिति

बात अगर स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों की जाए तो देश में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल मामले 1 करोड़ 7 लाख 90 हजार 183 हो चुके हैं। हालांकि, इसमें से 1 करोड़ 4 लाख 80 हजार 455 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा कोरोना के सक्रिय मामले देश में सिर्फ 1 लाख 55 हजार 25 ही बचे हैं। भारत में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1 लाख 54 हजार 73 हो गया है।

E-Paper