छत्तीसगढ़ को पॉलीथिन मुक्त करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत चलाया जागरूकता अभियान

पर्यावरण को बचाने के प्रति लोगों को जागरूक करने कुनबी समाज ने अपने समाज के लोगों को कपड़े के थैले बांटे। साथ ही अपील की कि बाजार जाते समय कपड़े का थैला लेकर जाएं। प्लास्टिक की थैलियों में हरगिज सामान न लें। इससे पहले प्रदेश कुनबी समाज महासंघठन छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी एक औपचारिक मुलाकात करने विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत के निवास पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेश कुनबी समाज महासंघठन छत्तीसगढ़ के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया।

समाज द्वारा बनाए गए कपड़े के थैलों की प्रशंसा करते हुए इसे पर्यावरण बचाने के लिए उपयोगी बताया। साथ ही कहा कि इससे अन्य समाज के लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी। विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेश कुनबी समाज महासंघटन को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

एक हजार थैले बनाए

कुनबी समाज ने एक हजार कपड़े के थैले बनवाए हैं। राजधानी के लोगों को बांटने के बाद अन्य शहरों में रहने वाले समाजजनों को भी थैले बांटेंगे। लोगों को जागरूक करने के लिए यह अभियान प्रदेश भर में चलाया जाएगा। विमोचन कार्यक्रम में प्रदेश कुनबी समाज महासंघठन छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ यशवंत धोटे, प्रदेश अध्यक्ष रंजीत भाऊ मुनेश्वर, कार्यकारी अध्यक्ष दानेश्वर रावत, महासचिव हेमराज हत्तिमारे, सचिव अमित डोये, प्रदेश महिला सचिव रीता दीपक शिर्के, सहसचिव पुष्पाताई भुते आदि शामिल थे।

घर-घर पहुचाएंगे कैलेंडर, थैले

इस वर्ष कोरोना काल की वजह से प्रदेश कुनबी समाज महासंघठन छत्तीसगढ़ का वार्षिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। अब सभी सदस्यों के घरों तक कैलेंडर एवं थैले पहुचाएं जा रहे हैं। कैलेंडर में समाज के पर्व , दिवस की जानकारी है।

 

E-Paper