छत्तीसगढ़: धमतरी में श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान आरंभ

श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत मंगलवार को नगर का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ, जिसमें धमतरी के लगभग सभी वार्डों के रामभक्तों की उपस्थिति रही। प्रशिक्षण में बताया गया कि लोग कैसे वार्डों में टोली बनाकर व जनजागरण कर राममंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रहण करेंगे। अभियान के नगर संयोजक हरिवंश साहू ने बताया कि 15 जनवरी से कलश यात्रा के साथ इस अभियान का आरंभ होगा। 30 जनवरी को शहर के घरों में दीपक जलवाकर दीपावली जैसा वातावरण बनाया जाएगा।

31 जनवरी से निधि संग्रहण प्रारंभ होगा। इस अवधि में सायकिल रैली, प्रभात फेरी, वार्डों में बैठक कर राममंदिर के इतिहास पर चर्चा, वार्डों में हनुमान चालीसा का पाठ, भारत माता की आरती, श्री रामचंद्र की महाआरती, मोहल्लों के बुजुर्ग, साधु संतों को बुलाकर रामायण के बारे में बताकर उनका सम्मान करना जैसे कार्यक्रम होंगे। अभियान से जुड़े नागेन्द्र वशिष्ठ ने बताया कि राम मंदिर का संघर्ष 500 वर्षों का है। राम मंदिर बनाना स्वाभिमान का प्रश्न है।

लोगों के त्याग और तपस्या के कारण राममंदिर निर्माण की ओर अग्रसर है। उन्होंने धमतरी वासियों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर इस पुण्य कार्य में अपना योगदान दें। निधि समर्पण अभियान के धमतरी प्रभारी गोपाल यादव ने भी अपने विचार प्रकट करते हुए कार्यकर्ताओं से इस अभियान में जी-जान से जुटने का आह्वान किया।

इस अवसर पर राकेश साहू, शिवाजी साहू, महेंद्र पंडित, सुनील यदु, घनश्याम साहू, सुबोध राठी, कैलाश भोसले, विजय ठाकुर, दिनेश नामदेव, अजय नामदेव, यशवंत गजेन्द्र, यशवंत कोसरिया, राजकुमार पटेल, दीनबंधु सिन्हा, उमेश वशिष्ठ, अमित साहू, शुभम जयसवाल, धनेश तिवारी, शुभम देशलहरा, गोविन्दा, कोमल, अमित, गौरव मगर, शिरोमणि घोरपडे़, कैलाश भोंसले, पवन कौशिक, धरमसिंह साहू, विशाल ब्रम्हे, विनोद रणसिंह, दिलीपराज सोनी, कुलेश्वर सोनी, राजकुमार फुटान, बीथिका बिश्वास, सीमा चौबे, श्यामादेवी साहू, रितिका यादव एवं अन्य समाजजन उपस्थित थे।

 

 

E-Paper