उग्रवाद प्रभावित गंगापुर में नकली अंग्रेजी शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री का पर्दाफाश, 10 हुए अरेस्ट

उग्रवाद प्रभावित गांव गंगापुर में नकली अंग्रेजी शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री का राजगंज थाना की पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। यह फैक्ट्री लिलौरी मंदिर के पीछे रामेश्वर राय के घर में चल रहा था। गुप्त सूचना मिलने के बाद सोमवार को राजगंज सहित कई थाना की पुलिस ने धावा बोल दिया। रामेश्वर के घर को चारों तरफ से घेर लिया। इस कारण धंधे में शामिल लोग भाग नही सके। इस मामले में पुलिस ने दस लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही भारी मात्रा में शराब निर्माण की सामग्री भी जब्त की गई है।

मिनी शराब फैक्ट्री दो कमरे में चल रही थी। कमरे से पुलिस ने निर्मित शराब की बोतलें, स्प्रिट का ड्राम, विभिन्न ब्रांड का रैपर एवं कार्टून आदि तीन पिकअप वेन में लादकर थाना ले आई। गिरफ्तार किए गए 10 लोगों चार लोग मास्टरमाइंड है एवं अन्य मजदूर है।

रामेश्वर राय के घर को अवैध शराब कारोबारियों ने 5 हजार रुपये महीने पर किराया में लिया था। रामेश्वर का पत्नी काैशल्या देवी ने बताया कि 25 दिसंबर को शराब निर्माण की सामग्री लाई गई थी। दूसरे दिन से शराब बनाने का काम शुरू कर दिया गया। सुबह आठ बजे से शाम तक शराब बनाने का काम चलता था। इस काम मे लगाए गए स्थानीय युवकों को प्रतिदिन तीन सौ रुपये मिलते थे। काैशल्या देवी से पूछे जाने पर बताया कि स्प्रिट ओर थोड़ा मात्रा में पानी मिलाकर रंग मिलाया जाता था। लाल हो जाने के बाद छोटे- बड़े बोतल में डाल दिया जाता था। पुलिस ने अन्य लोगो के साथ रामेश्वर राय के पुत्र तेजाब राय को भी पकड़ कर थाना ले गई।

 

E-Paper