जानें दैनिक राशिफल, जरूर देखें किसके भाग्य क्या है

आज का इंसान नकारात्मकता में जीवन जी रहा है, जो योगदान वह संसार में दे रहा है, वह भी हमारे सामने है। युद्ध चल रहे हैं, मारकाट हो रही है, मासूमों की जाने जा रही है।

मेष: आज चंद्रमा मध्यम फल कारक है। रोजी-रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। जारी प्रयास सार्थक होंगे। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें। क्रोध व भावुकता में लिया गया निर्णय कष्टकारी हो सकता है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। नियति आज आप पर मेहरबान है।

वृषभ: राशि स्वामी शुक्र प्रथम भाव में और चंद्रमा नवम भाव में होने के कारण आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले विचार अवश्य करें या फिर किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह लें। तेज गति से वाहन न चलाएं।

मिथुन: नवम भाव में कुंभ राशि का मंगल और अष्टम आयु में चंद्रमा उत्तम फलकारक है। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। रूका हुआ कार्य संपन्न होगा। भाई व पड़ोसी का सहयोग मिलेगा।

कर्क: राशि चंद्रमा सप्तम भाव में और राशि पर गुरू की सप्तम स्थिति विजय विभूति कारक है। आर्थिक दिशा में सफलता मिलेगी। वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खान-पान में संयम बरतें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। आज आपके शत्रु आपसे दूर भागेंगे।

सिंह: मंगल उत्तराषाढ़ नक्षत्र पर कुंभ राशि का सप्तम केंद्रम जाया भाव में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आजीविका की दिशा में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यर्थ की उलझनें हो सकती हैं।

कन्या: आपकी जन्म राशि का स्वामी बुध दशम राज्य भाव में विराजमान है। आज किसी विपरीत मानसिक विचारों वाले व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, अत: सचेत रहें। वाणी पर संयम आपको वाद-विवाद से बचा सकता है। मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें।

तुला: राशि से चतुर्थ भाव में चंद्रमा बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने का संकेत है। रोजी-रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। जारी प्रयास सार्थक होंगे। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। विरोधियों का पराभव होगा। आज युवाओं को कारोबार और नौकरी की तलाश में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: आपकी राशि का स्वामी मंगल पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में प्रविष्ट कर गया है। तृतीय पराक्रम केंद्र में चंद्रमा होने से व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। ग्रह-नक्षत्र संकेत दे रहे हैं कि आज आपके सितारे उत्कर्ष पर हैं। धन व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सभी कार्य मन के अनुकूल होने पर मन प्रसन्न रहेगा।

धनु: राशि स्वामी गुरू यद्यपि वक्री चल रहा है तो भी स्व राशि में बुध व राहु के योग से शिक्षा प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। आज आपके कार्य पूर्ण करने के लिए तत्पर है। लॉकडाउन की वजह से परिवार में सुख व आनंद मिलेगा।

मकर: आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। नई योजनाओं पर अल्पविराम लगाएं। कार्यों में विघ्न-बाधाओं के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। अत्यधिक व अनावश्यक खर्च से बचें। चिंता व अशांति का माहौल परेशान कर सकता है। रूपए पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें।

कुंभ: आपकी राशि का स्वामी शनि द्वादश व्यय भाव में गुरू से युक्त है। सूर्य शनि पिता पुत्र हैं। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। भागदौड़ रहेगी।

मीन: आज आपकी राशि से एकादश घर में चंद्रमा विजय विभूति सफलता कारक है। गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। मन प्रसन्न रहेगा।

E-Paper