इन राशि में प्यार को मिलेगा मुकाम और दांपत्य जीवन में आएगी अस्थिरता, जानें अन्य राशियों का हाल

आज दिनांक 29 नवंबर 2020 और दिन रविवार है। आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है?
कुल 12 राशियां होरोस्कोप होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?
दरअसल ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब।

यहां आप अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।

मेष राशि
आज व्यवसाय में कई संघर्षों का सामना करना पड़ सकता है। आज दांपत्य रिश्तों में संवादहीनता हो सकती है। आज भाई-बहनों के सहयोग से आपके कार्य व्यापार में सफलता को प्राप्त होंगी। आज नये प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है। शिक्षण कार्य आज बुरी तरह प्रभावित हो सकते हैं। एकाग्रता भंग न होने दें।
शुभ अंक-9
शुभ रंग-लाल

वृषभ राशि
स्वास्थ्य आज आपका बहुत अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति आपकी कुछ कम ठीक रहेगी। आज अपना बीमा या भविष्य के लिये कुछ निवेश कर सकते हैं। आज जीवनसाथी के साथ मनपसंद जगहों पर घूमने के मौक़े आपको मिल सकते हैं। संतान के साथ शिक्षा व्यवस्था के लिये आज आप चिन्तित रह सकते हैं।
शुभ अंक-6
शुभ रंग-सफेद

मिथुन राशि
आर्थिक मोर्चे पर आज आप सफल रहेंगे। आज किसी अध्यात्मिक गतिविधि में सहभागी हो सकते हैं। आज प्रेम जीवन बहुत ही आनंदमय रहने के संकेत हैं। संतान के भविष्य के लिये आज कोई नया व्यापार शुरु करवा सकते हैं। प्रेम जीवन में जी रहे लोगों को आपस में बात छुपाना आज रिश्ते के लिये खतरनाक हो सकती है।
शुभ अंक-5
शुभ रंग-हरा

कर्क राशि
धन की कमी को पूरा करने के लिये आप आज अतिरिक्त काम कर सकते हैं। परिवार के लिये आज कोई उपहार ला सकते हैं। आपकी निजी व व्यावसायिक ज़िंदगी में इस दौरान कुछ समस्याएं आ सकती है। प्रेम संबंधों में समय बीताने से आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी। संतान का सुख अच्छा रहेगा।
शुभ अंक-2
शुभ रंग-क्रीम

सिंह राशि
आफिस में काम के अधिकता के कारण आज आपको तनाव रह सकता है। आज आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो सकती है। जिससे आपको हेल्थ की समस्या हो सकती है। आज आपका अध्यात्मिक जगत में मन अधिक लगेगा। विदेश से शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले छात्रों को शुभ सूचना मिल सकती है।
शुभ अंक-1
शुभ रंग-लाल

कन्या राशि
स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। व्यापार में आंशिक धन लाभ के योग हैं किन्तु लेनदेन में सावधानी बनाए रखने की आवश्यक्ता है। आज जीवनसाथी से आपके संबंध अच्छे रहेंगे और आप संतान की सफलता से आप खुश रहेंगे। राजनीति में लगे लोगो के लिये कुछ असहजता वाली स्थितिति से बचने की जरुरत है।
शुभ अंक-5
शुभ रंग-आसमानी

तुला राशि
आज पारिवारिक जीवन में परेशानियाँ हो सकती हैं। आर्थिक रूप से स्थिति तनावपूर्ण रहेगी, किसी भी प्रकार का निवेश से बचना चाहिये।परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। प्रेम जीवन के लिये आज का दिन आनन्द वाला रह सकता है। पढाई लिखाई सुचारु रुप से चलता रहेगा।
शुभ अंक-6
शुभ रंग-गुलाबी

वृश्चिक राशि
आज साहित्य जगत के लोगो के लिये पुरस्कार या धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। आज आपके घर का माहौल शान्ति से परिपूर्ण रहेगा। शोध करने वाले छात्रों के लिये आज का दिन धन के अभाव से गुजरने वाला हो सकता है।
शुभ अंक-9
शुभ रंग-मैरुन

धनु राशि
सिरदर्द परेशान कर सकता है। आज के दिन धनु राशि के जातकों को नए रोजगार की प्राप्ति होगी। आज आपके व्यवहार और काम लोग प्रसन्न रहेंगे।आज आप धन के दुरुपयोग पर अंकुश लगाने में सफल होंगे।संतान के शिक्षा के लिये आज आप कुछ लोन अप्लाई कर सकते हैं,जिसमें आपको सफलता भी मिल सकती है।
शुभ अंक-3
शुभ रंग-सुनहरा

मकर राशि
आज कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने के योग बनते हुये दिखायी दे रहे है। आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा और मान सम्मान में वृध्दि होगी।आज आप लक्ष्यों की सफलता पूर्वक प्राप्त कर लेगे जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।शिक्षार्थियो के राह में कुछ कठिनाई आ सकती है।
शुभ अंक-8
शुभ रंग-काला

कुंभ राशि
आज आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नये काम करने के लिये सरकारी कागजात तैयार करवाने में कठिनाई आ सकती है। पारिवारिक स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। आज प्रेम जीवन में अपने साथी से अधिक आशा आपके निराशा का कारण बन सकती हैं। गृहस्थ जीवन में सुख शान्ति का वातावरण बना रहेगा।
शुभ अंक-4
शुभ रंग-नीला

मीन राशि
आपकी आर्थिक स्थिति में निरंतर सुधार की गति आज भी बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन कुछ तनाव हो सकता है। संभावित परिस्तिथियो को टालना चाहिये। आज आपको प्रेम विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। आज आपके आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। छात्रों के लिये आज उत्साह वाला दिन है।
शुभ अंक-3
शुभ रंग-सुनहरा

E-Paper