जमशेदपुर के लिए अच्छी खबर, कोरोना का रिकवरी रेट में हुई बढ़त, अब सिर्फ 210 कोरोना संक्रमित

 देश के कई राज्यों में जहां कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। वहीं, जमशेदपुर के लिए एक अच्छी खबर है। यहां प्रतिदिन संक्रमित मिलने वाले मरीजों की तुलना स्वस्थ होकर घर जाने वाले लोगों की संख्या अधिक है। मंगलवार को 28 संक्रमित और 41 स्वस्थ होकर घर लौटे। इसी तरह, 23 नवंबर को 27 संक्रमित और 47 स्वस्थ होकर घर लौटे। 22 नवंबर को पांच संक्रमित मिले और 36 स्वस्थ होकर घर लौटे। 21 नवंबर को 28 संक्रमित और 38 स्वस्थ होकर घर लौटे। इस तरह संक्रमित मरीजों की संख्या घटकर 210 हो गई हैं। वहीं, रिकवरी रेट बढ़कर 97 फीसद हो गया है।

हालांकि, इसके बावजूद जमशेदपुर में विशेष सख्ती बरती जा रही है। आंशिक लाकडाउन की घोषणा की गई है। भीड़-भाड़ नहीं होने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। वहीं लोगों को शारीरिक दूरी, मास्क व सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने को लेकर बार-बार चेतावनी जारी किया जा रहा है। मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू हो गई है। वैसे लोगों से फाइन किया जा रहा है। जिला प्रशासन वैसे लोगों के लिए अस्थायी जेल बनाने पर भी विचार कर रहा है।

अब तक तीन लाख 52 हजार 558 लोगों की हुई कोरोना जांच

जमशेदपुर अब तक कुल तीन लाख 52 हजार 558 लोगों की कोरोना जांच हुई है। इसमें 16 हजार 619 लोग संक्रमित मिले है। अच्छी बात यह है कि इसमें से 16 हजार 40 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। अब सिर्फ 210 एक्टिव केस है।

E-Paper