देश में कोरोना जांच का औसत आंकड़ा हुआ 89 हजार के पार, ICMR ने जारी किए आंकड़े

नई दिल्ली: कोरोना वायरस की अधिक से अधिक जांच कर वायरस प्रभावितों का जल्दी पता लगाकर इसे नियंत्रित करने की मुहिम में 12 नवंबर को देश में प्रति दस लाख की आबादी पर औसत जांच का आंकड़ा 89 हजार को पार कर गया। देश में वैश्विक महामारी कोविड-19 का पहला मामला इस वर्ष 30 जनवरी को आया था और इसके बाद सरकार ने लगातार जांच का दायरा बढ़ाकर संक्रमितों का पता लगाने और वायरस की रोकथाम पर जोर दिया।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया गया कि गुरुवार (12 नवंबर) तक कुल जांच का आंकड़ा 12 करोड़ 31 लाख एक हजार 739 पर पहुंच गया है। इसमें कल 11 लाख 39 हजार 230 जांच की गई। देश में प्रति दस लाख की आबादी पर औसतन जांच भी 89,007 पर पहुंच गई है।

कोरोना वायरस के बड़े स्तर पर फैलाव की रोकथाम के लिये देश में दिन प्रतिदिन इसकी अधिक से अधिक जांच की मुहिम में 24 सिंतबर को एक रोज में 14 लाख 92 हजार 409 नमूनों की जांच का रिकार्ड है।

कर्नाटक में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 29,489 रह गयी-

दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में 1273 मामलों की कमी आने से संख्या घटकर 29,489 रह गयी। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 11,474 तक पहुंच गया है तथा अब तक करीब 8.15 लाख स्वस्थ हुए हैं। आंध्र प्रदेश में इस दौरान सक्रिय मरीजों की संख्या में 58 की कमी होने से इनकी संख्या घटकर 20,857 रह गयी। राज्य में अभी तक कोरोना से 6,837 लोगों की मौत हुई है और 8.22 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।

उत्तर प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 22,949 हुई-

आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में इस दौरान कोरोना के सक्रिय मामलों में 387 की वृद्धि होने से इनकी संख्या बढ़कर 22,949 हो गई है तथा इस महामारी से 7,302 लोगों की मौत भी हुई है। राज्य में अब तक 4.75 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों में 260 की कमी आयी है और यह संख्या घटकर 18,395 हो गयी है तथा अभी तक 11,440 लोगाें की मौत हुई है। राज्य में अब तक 7.22 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

केरल में अब तक 1,796 लोगों की हुई मौत-

केरल में सक्रिय मामले में 607 की कमी होने के बाद इनकी संख्या 77,931 हो गई है और अब तक 1,796 लोगों की मौत हुई है जबकि स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4.28 लाख से अधिक हो गयी है। ओडिशा में सक्रिय मामले घटकर 10,762 हो गये हैं और 1,483 लोगों की मौत हुई है जबकि रोगमुक्त होने वाले लोगों की संख्या 2.93 लाख से अधिक हो गयी है।

दिल्ली में सक्रिय मामलों में 487 की हुयी बढ़ोतरी-

दिल्ली में इस दौरान इस महामारी के सक्रिय मामलों में 487 की बढ़ोतरी हुयी है और अब ये बढ़कर 43,116 हो गये हैं। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान अभी तक सर्वाधिक 104 मरीजों के मौत के साथ इस महामारी के संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7,332 हो गयी है तथा अब तक 4.16 लाख से ज्यादा मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं। तेलंगाना में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 17,094 रह गए हैं और 1397 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2.37 लाख से अधिक लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं।

पश्चिम बंगाल में कोरोना के सक्रिय मामलों में 651 की कमी-

पश्चिम बंगाल में कोरोना के सक्रिय मामलों में 651 की कमी आने के बाद संख्या घटकर 32,185 हो गयी है और 7,506 लोगों की मौत हुई है। इस राज्य में अब तक 3.81 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं। पंजाब में सक्रिय मामलों में 193 की बढ़ोतरी हुयी और कुल मामले 5,439 तक पहुंच गये है तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 1.30 लाख से अधिक हो गई है जबकि अब तक 4,412 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

अन्य राज्यों में कोरोना के आंकड़े-

मध्य प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 8,672 हो गयी है तथा 1.69 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 3,065 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। गुजरात में सक्रिय मामले बढ़कर 12,321 हो गए हैं तथा 3,785 लोगों की मौत हुई है और करीब 1.69 लाख लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। बिहार में सक्रिय मामले घटकर 5,763 रह गये हैं। राज्य में कोरोना से 1,167 लोगों की मौत हुई है जबकि 2.17 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त भी हुए हैं।

कोरोना महामारी से अब तक राजस्थान में 2,032, हरियाणा में 1,979, छत्तीसगढ़ में 2,527, जम्मू-कश्मीर में 1,566, उत्तराखंड में 1,093, असम में 957, झारखंड में 917, पुड्डुचेरी में 607, गोवा में 656, त्रिपुरा में 360, हिमाचल प्रदेश में 411, चंडीगढ़ में 241, मणिपुर में 207, मेघालय में 98, लद्दाख में 89, सिक्किम में 85, अंडमान निकाेबार द्वीप समूह में 61, अरुणाचल प्रदेश 41, नागालैंड में 50 तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।

E-Paper