केबीसी में नाजिया नसीम के बाद IPS ऑफिसर मोहिता शर्मा बनीं सीजन की दूसरी करोड़पति

टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 12’ को अपना पहला करोड़पति मिल चुका है। अब दूसरे करोड़पति विजेता की बारी है। आईपीएस ऑफिसर, मोहिता शर्मा ‘केबीसी 12’ की दूसरी करोड़पति विजेता बनेंगी। एक करोड़ के सवाल का सही जवाब देकर यह 7 करोड़ का सवाल खेलेंगी।

हाल ही में चैनल ने प्रोमो वीडियो शेयर कर फैन्स की उत्सुकता और बढ़ा दी है। आईपीएस ऑफिसर की जीत का यह आलम वीडियो में देखने लायक है। वीडियो देखकर साफ तौर पर कहा जा सकता है कि वह 7 करोड़ का सवाल खेलेंगी। अमिताभ बच्चन वीडियो में मोहिता को कहते नजर आ रहे हैं कि इस एक करोड़ के सवाल को आप ध्यान से खेलें। इसपर मोहिता जवाब देती हैं कि पैसे से ज्यादा उनके लिए खेलना मायने रखता है।

क्या मोहिता शर्मा 7 करोड़ के सवाल का जवाब दे पाएंगी, यह तो 17 नवंबर में प्रसारित होने वाला एपिसोड ही बता पाएगा? बता दें कि 11 नवंबर के एपिसोड में नाजिया नसीम इस सीजन की पहली करोड़पति विजेता बनी हैं। 7 करोड़ के सवाल पर इन्होंने गेम को क्विट करने का फैसला लिया था।

यह था एक करोड़ का सवाल-

इनमें से किस अभिनेत्री ने कभी सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता है?
A. दीपिका चिखलिया
B. रूपा गांगुली
C. नीना गुप्ता
D. किरण खेर

जवाब- रूपा गांगुली

E-Paper