इंग्लैंड की एक नर्स ने 8 नवजातों को उतारा मौत के घाट, जानें मामला

इंग्लैंड में एक नर्स ने 8 नवजात को मार डाला। इसके साथ ही आरोपित महिला पर 10 अन्य लोगों को मारने का भी आरोप लगा है। इस जुर्म में महिला को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन अभी तक यह जानकारी नहीं आई है कि उसने ऐसा क्यों किया।

लंदन। इंग्लैंड में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे पढ़कर आप भी हैरान हो जाएंगे। एक अस्पताल में ब्रिटिश महिला स्वास्थ्यकर्मी पर 8 नवजात को मारने के साथ-साथ 10 अन्य लोगों को मारने का आरोप लगा है, लेकिन नर्स ने इन आठ नवजात को क्यों मारा इस बारे में कोई भी सूचना नहीं है। फिलहाल आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आज कोर्ट में इस महिला की पेशी होगी। पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

आरोपित महिला का नाम लूसी लेबी है। साल 2015 और 2016 के बीच में 30 वर्षीय इस महिला पर द काउंटेस ऑफ चेस्टर हॉस्पिटल में नवजात यूनिट में नवजात की मौत का आरोप लगा है। इससे पहले भी लूसी लेबी को गिरफ्तार किया जा चुका है,लेकिन जांच के बाद उसे रिहा कर दिया गया था। पुलिस ने जारी किए बयान में बताया कि लेबी हियरफोर्ड से हैं और उन पर 10 नवजात की मौत के साथ-साथ 10 अन्य लोगों को मारने का आरोप है।

E-Paper