गुरु और शनि मकर राशि में, इस योग से कुछ राशियों के लिए बन सकते हैं धन लाभ के योग

देव गुरु बृहस्पति 20 नवंबर को मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। गुरु अपनी नीच राशि में प्रवेश कर रहे हैं, वहीं इस राशि में पहले से ही शनि विराजमान हैं। गुरु इस राशि में अप्रैल 2021 तक रहेंगे। शनि मकर राशि में रहकर 29 सितंबर को वक्री से मार्गी हो चुके हैं। ग्रहों की इस प्रकार की स्थिति अपने साथ कई अच्छे और बुरे दोनों प्रकार के परिणाम लाएगी। गुरु के मकर राशि में आने से कुछ राशियों को धन लाभ होगा, तो कुछ राशिओं के लिए कुछ परेशानी भी होगी।

गुरु के मकर राशि में आने से जहां लोगों के नौकरी में प्रमोशन के मौके बढ़ेंगे वहीं जो लोग कानूनी मामलों में फंसे हैं उन्हें न्याय मिलने का योग है। आपको बता दें कि आपकी कुंडली में अगर बृहस्पति सही दशा में बैठे हैं तो आपको जीवन में उन्नति के साथ धन वैभव मिलेगा। वहीं अगर बृहस्पति मजबूत स्थिति में नहीं हैं तो आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। यहां पढ़ें इस योग से किन राशियों के लिए लाभ की स्थिति बन रही है:

मेष राशिवालों को इस योग से धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं।

वृश्चिक राशि के लोगों को व्यापार में लाभ, धन के नए साधन, नौकरी में प्रमोशन के योग है।
कन्या राशि के लोगों के लिए यह परिवर्तन मिलाजुला होगा, एक तरफ आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, वहीं आपको कुछ परेशानियों का भी सामना करना पड़ेगा।
धनु राशि वालों को भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। मकर राशि वालों के भी कुछ अधूरे काम बनेंगे।
मीन राषि के लोगों की आय में इजाफा होगा और आपको मौके मिलेंगे, जिनके अनुसार लाभ उठाना आप पर निर्भर करता है।

E-Paper