इंदौर में 393 सामने आए नए मरीज, 500 पर पहुंचा मौतों का आंकड़ा

मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को कोरोना संदिग्ध 3355 मरीजों के सैंपल जांचे गए हैं, इनमें से 393 मरीज पॉजिटिव व 2954 मरीज निगेटिव आए हैं। सात मरीजों की मौत की पुष्टि के बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 499 हो गई है। बुलेटिन के मुताबिक अब तक 2 लाख 71 हजार 483 सैंपलों की जांच की जा चुकी है।

इनमें से 19518 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। अब तक स्वस्थ होकर घर जाने वालों की संख्या 14 हजार 964 हो चुकी है। सक्रिय मरीजों की संख्या 4055 है। 691 नए सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। कम हुई सक्रिय मरीजों की संख्या

पिछले पांच दिन से सक्रिय मरीजों की संख्या भी कम हुई है। 15 सितंबर को सक्रिय मरीजों की संख्या 5399 थी। 16 सितंबर को यह 4712 पर आ गई। वहीं 17 सितंबर को इनकी संख्या 4142 पर पहुंची। वहीं 18 सितंबर को यह संख्या 4113 पर पहुंच गई। 19 सितंबर को यह 4055 रह गई। 5 दिनों में ही 1200 से सक्रिय मरीज कम हुए हैं।

E-Paper