इंदौर में 1 दिन में पहली बार 400 से भी अधिक कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए

मध्य  प्रदेश के इंदौर में शुक्रवार को 408 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। यह पहला मौका है जब एक दिन में चार सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसे मिलाकर शहर में अब तक 19 हजार 125 कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।

शुक्रवार को 3,476 सैंपलों की जांच हुई। यानी संक्रमण दर 11.73 प्रतिशत रही। राहत की बात यह है कि बीमारी से ठीक होकर घर लौटने वालों का आंक़़डा शुक्रवार को 14 हजार 521 पहुंच गया है। शुक्रवार को बीमारी से सात लोगों की मौत की पुष्टि हुई। इनमें 6 पुरषष और एक महिला शामिल है। सभी मृतकों की उम्र 60 से 85 साल के बीच थी। इसे मिलाकर कोरोना से मौत का आंक़़डा 492 पर पहुंच गया है।

शुक्रवार देर रात जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक शहर में अब तक 2 लाख 68 हजार 128 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। इसमें 19 हजार 125 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। यानी कुल संक्रमण दर 7.13 है। वहीं मृत्यु दर 2.57 प्रतिशत हो गई है।

E-Paper