चंडीगढ़ में लागू रहेगा नाइट कर्फ्यू, सुखना लेक पर शनिवार और रविवार को लोगों की एंट्री बंद

शहर के लोगों को रात के कर्फ्यू से किसी प्रकार की राहत नहीं मिलेगी। चंडीगढ़ में कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए प्रशासन ने रात 10:00 बजे से लेकर सुबह 5:00 बजे तक कर्फ्यू लागू रखने का निर्णय लिया है। इसके साथ-साथ प्रशासन ने सुखना लेक में शनिवार और रविवार को लोगों के लिए एंट्री बंद कर दी है। सुखना लेक वीकेंड पर लोगों के लिए नो एंट्री जोन होगा। शुक्रवार को प्रशासन की एक उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया।

प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर में रात 8:00 बजे सभी दुकानें बंद होगी। केवल खान-पान की दुकानें और रेस्टोरेंट्स ही 9:00 बजे तक खुले रहेंगे।

इसके अलावा प्रशासन ने शहर की भीड़भाड़ वाली रेहड़ी मार्केट में ऑड-ईवन लागू करने का फैसला लिया है। प्रशासन ने पहले ही अपनी मंशा जता दी थी कि वह शहर में नाइट कर्फ्यू के हक में है।

E-Paper