लॉक डाउन में घर पर रहकर ऐसे रहे अपडेट , मेकअप करे भी होगे तो भी नहीं चलेगा

लॉक डाउन के कारण घर पर है जिसके कारण हम अपनी स्किन या ब्यूटी पर ध्यान नहीं दे रहे यही। वही जहाँ ऑफिस और काम के चलते अपने को अपडेट रखते थे अब घर पर बिना मेकअप रहने से थोड़ा अजीब भी लग रहा होगा ऐसे में कुछ ख़ास तरीको से आप भी बिना मेकअप के भी मेकअप वाला लुक पा सकती है इसलिए आज हम आपके साथ शेयर करने जा रहे है कुछ बेहतरीन टिप्स , तो देर किस बात की है आइये जानते है इनके बारे में…..

– नो मेकअ लुक पाने के लिए सबसे जरूरी चीज है क्रीम। आपको अपने स्किन टोन को ध्यान में रखकर क्रीम का चुनाव करना चाहिए। नो मेकअप लुक के लिए बेहतर होगा कि आप बीबी क्रीम को इस्तेमाल में लाएं। यह क्रीम स्किन में समान बेस में लग जाती है, जिससे आपको ऑयल फ्री लुक मिलता है। क्रीम लगाने से पहले आपको अपने चेहरे को अच्छे से साफ करना चाहिए इसके बाद आप मॉइश्चराइजर लगाकर बीबी क्रीम लगाएं। ऐसा करने से आपकी बेजान त्वचा पर निखार आ जाएगा।

– बता दें कि नो मेकअप लुक के दौरान लाइनर का इस्तेमाल एकदम नहीं किया जाता है। इस खास लुक के लिए आंखों पर केवल मस्करा लगाया जाता है। नो मेकअप लुक के लिए क्रीम लगाने के बाद पलकों पर आप डबल कोट मस्कारा लगाएं। ऐसा करने से आपकी पलकें घनी और लंबी नजर आएंगी। मस्कारा लगाने से आपकी स्किन फ्रेश दिखेगी।

– लिपस्टिक या लिप बाम नो मेकअप लुक का तीसरा सबसे जरूरी मेकअप प्रोडक्ट है। नो मेकअप लुक में सबसे खास बात ये है कि आप लिपस्टिक को होठों पर लगाने के साथ-साथ गालों पर भी लगा सकते हैं। पीच या फिर पिंक कलर की लिपस्टिक को होठों पर लगाने के बाद आप गालों पर लगा लें। अगर आपको अपने नो मेकअप लुक से सबको करना है तो इन टिप्स को अपनाएं।

E-Paper