बॉलीवुड एक्टर Varun Dhawan की मौसी का कोरोना वायरस की वजह से अमेरिका में हुआ निधन

दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर लगाता बढ़ता जा रहा है। एक्टर Varun Dhawan ने शनिवार को अपने फैंस को बताया कि उनकी मौसी का निधन हो गया है। Varun Dhawan ने इंस्टाग्राम पर अपनी मौसी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन में गायत्री मंत्र लिखा और अपना दुख प्रकट किया। एक्टर ने अपनी मासी के निधन पर लिखा-‘लव यू, मासी। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।’

खबरों के अनुसार वरुण धवन की मौसी का निधन भी कोरोना वायरस की वजह से हुआ है। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद फिल्म निर्माता करीम मोरानी की अभिनेत्री बेटी जोआ मोरानी जब अस्पताल में भर्ती थीं, तो वरुण धवन ने उनसे बात की थी। इस दौरान वरुण धवन ने जोआ को बताया था कि उनकी एक रिश्तेदार भी Covid-19 से संक्रमित हैं और उनका इलाज चल रहा है। हालांकि, उस वक्त वरुण ने कोरोना वायरस के शिकार उस रिश्तेदार का नाम नहीं बताया था। वरुण की मौसी अमेरिका के शिकागो शहर में रहती थीं।

रुण धवन के पोस्ट पर एक्ट्रेस सोनम कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा, सोनल चौहान, मोनी रॉय, स्वरा भास्कर, दिया मिर्जा, जैसी फिल्मी हस्तियों ने शोक प्रकट किया।

वरुण ने पिछले साल मदर्स डे के मौके पर अपनी मौसी को भी विश किया था। उन्होंने मां और मौसी का फोटो शेयर करते हुए लिखा था, हैप्पी मदर्स डे मेरी मां और मौसी को, क्योंकि मौसी हैं मां जैसी।

E-Paper