अगर आप बहुत दिनों बाद व्यायाम कर रहे है तो फंक्शनल ट्रेनिंग होगी लाभदायक

अगर आपने लंबे समय से व्यायाम नहीं किया है, अब व्यायाम करने का मन बना चुके हैं तो आपके लिए फंक्शनल ट्रेनिंग सबसे लाभदायक व्यायाम हैं। इससे शरीर के जोड़ों में होने वाला दर्द भी ठीक होता है। इसे करने के लिए किसी उपकरण की जरूरत नहीं पड़ती लेकिन आपको व्यायाम की सही तकनीक सीखनी होगी।

मेडिसिन बॉल थ्रो
यह खिलाड़ियों के बीच चर्चित व्यायाम है। इसे करने के लिए पैरों को मोड़ते हुए पीछे की ओर ले जाएं। घुटनों के सहारे ऊपरी हिस्से को सीधा रखें। दोनों हाथों में एक बॉल को पकड़ें और सिर से पीछे की ओर लेकर जाएं। अब दोनों को सीधा करें और पूरी ताकत लगाते हुए बॉल को दीवार की ओर फेंकें। बॉल थ्रो का एक सेट करने के बाद अब मुड़ें और अलग कोण से शरीर के दूसरे हिस्से को लक्षित करें।
लाभ – यह व्यायाम ऊपरी शरीर को गति देता है और निचले हिस्से को स्थिर बनाता है।

सिंगल लेग हिप रोज
एक ही स्थान पर लंबे समय तक बैठकर काम करने से रीढ़ की हड्डी में दर्द महसूस होने लगता है। लंबे समय तक ऐसा होने पर हड्डी सिकुड़ने लगती है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए यह व्यायाम करें। इसे करने के लिए अपने घुटने को मोड़ते हुए एक पैर को बेंच पर रखें। दूसरे पैर को सीधा रखें। हाथों को अपनी पीठ के पास रखें और बेंच से लगे पैर को धक्का देकर कूल्हों के बल से शरीर को उठाएं। कुछ सेकंड तक इस स्थिति में रुकें और फिर स्टार्ट पोजिशन में लौटें। अब दूसरे पैर से इस व्यायाम को दोहराएं।
लाभ : यह व्यायाम पीठ के निचले हिस्से और ग्लूट्स की स्ट्रेचिंग में मदद करता है।

बियर क्रॉल
यह एक सरल और प्रभावी फंक्शनल ट्रेनिंग व्यायाम है। इसे करने के लिए दोनों हाथ और पैरों के बल जमीन पर शरीर को टिकाएं। इन्हीं की मदद से आगे की ओर बढ़े। दाएं पैर के साथ बाएं हाथ और बाएं पैर के साथ दाहिए हाथ का उपयोग करके आगे की ओर बढ़ना शुरू करें। व्यायाम के दौरान किसी तरह के अनावश्यक तनाव से बचने के लिए पीठ को सीधा और पेट को कठोर बनाए रखें।
लाभ – शरीर की मांसपेशियां सक्रिय अवस्था में आ जाती हैं। हाथों और पैरों के बीच समन्वय में सुधार होता है।

E-Paper