शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह के खिलाफ दुष्कर्म के मामला किया दर्ज, बेटे शहबाज़ गिल ने कही ये बात

बिग बॉस से फेमस हुई शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह के खिलाफ दुष्कर्म के मामला दर्ज किया गया हैं। इस खबर को हालांकि उनके बेटे शहबाज़ ने नकार दिया हैंl एक रिपोर्ट के अनुसार संतोख ने बंदूक की नोक पर अपनी कार में पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया हैं।

जालंधर की रहने वाली 40 वर्षीय पीड़िता ने कहा कि वह अपने प्रेमी से मिलने सुख प्रधान के घर पहुंची थी। तब शहनाज के पिता ने बंदूक की नोक पर उनकी कार में पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने किया हैं। इस बारे में बात करते हुए शहबाज़ ने स्पॉटबॉय को बतायाl तब उन्होंने महिला द्वारा पिता पर लगाए गए सभी आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कहा, ‘हां, पंजाब पुलिस के पास एक मामला दर्ज किया गया है लेकिन ये पूरी तरह से झूठे आरोप हैं। वह महिला मेरे पिता को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। हम निश्चित रूप से इस समय परेशान हैं लेकिन हमें यह भी पता है कि कुछ नहीं होने वाला है। जैसा कि हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं कि महिला झूठ बोल रही है। उल्लेखित जगह जहां उसके अनुसार घटना हुई है वहां सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है और हमने इसकी रिकॉर्डिंग की व्यवस्था की है।’

जब पूछा गया कि वह महिला कौन है और वह उनके पिता को क्यों बदनाम करना चाहती है, जिस पर शहबाज ने जवाब दिया, ‘मैं वास्तव में उसे नहीं जानता हूं और मैं अब काफी समय से शहनाज के साथ मुंबई चला गया हूं। लेकिन हम जानते हैं कि मेरे पिता ने कोई गलत काम नहीं किया हैं और जल्द ही उनके साथ न्याय किया होगा।’

यह पूछे जाने पर कि क्या वे इस कठिन समय में अपने परिवार के साथ रहने के लिए पंजाब जाने की योजना बना रहे हैंl इसपर उन्होंने जवाब दिया, ‘अभी के लिए, हम मुंबई में ही हैं और ऐसी कोई योजना नहीं है। मैं सुबह से कॉल में व्यस्त हूं। मैं चाहूंगा कि मीडिया हमारे साथ सहयोग करे।’ कथित तौर पर यह घटना 14 मई को हुई थी लेकिन पुलिस ने पीड़िता की शिकायत दर्ज कराने के बाद मंगलवार 19 मई को मामला दर्ज किया हैं।

E-Paper