अवध शिल्प ग्राम में लगे हुनर हाट में हुनर उस्ताद दिखा रहे अपना हुनर

लखनऊ। हुनर हाट कार्यक्रम का बीते शनिवार को अवध शिल्प ग्राम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व  उनके साथ केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने उद्घाटन किया किया था। जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हुनर उस्तादों के साथ मौजूद जनता को कहा था कि प्रदेश के कारीगरों की मेहनत से यूपी चमक रहा है। प्रदेश में हुनरमंदों की कमी नहीं है। सूबे में तमाम तरह की संभावनाएं मौजूद हैं।
 हुनर हाट में 23 राज्यों के हुनर उस्ताद अपना हुनर दिखा रहे हैं। हुनर हाट 21जनवरी तक चलेगा।
*हुनर हाट में क्या-क्या है खास*
हुनर हाट में देश के 23 राज्यों से पहुंचे कई कारीगर पहली बार अवध की गंगा जमुनी तहजीब वाले शहर लखनऊ पहुंचे हैं। अवध शिल्पग्राम में अपनी दुकान सजाए इन कारीगरों को भी उत्तर प्रदेश सरकार से उम्मीद है। शिल्प ग्राम पहुंची पुतुल दास मित्रा बीस साल से धान से खुद के डिजाइन किये हुए गहने तैयार कर रही हैं।  नेशनल अवार्डी पुतुल दास को यूपी सरकार से काफी उम्मीदें हैं। इन्ही की तरह शबाना भी हैं। शबाना उत्तर प्रदेश के रामपुर की हैं और कपड़ों पर पैचवर्क का हुनर बिखेर रही हैं। वहीं मुम्बई के मो. आसिफ ने 50वीं और 70वीं सदी का पोस्ट कार्ड व मुगलों राजपूतों के जामने के स्टैम्प पेपर का स्टाल लगाया था। जहां आसिफ ने बताया कि इसको मिनी एचर कहते हैं। जो 16वीं सदी में मंगोल से भारत आया था। हैदराबाद प्लस ज्वेलरी स्टाल के मालिक अनिल कुमार जैन ने सीप से बने हारों का स्टाल लगा रखा था। अनिल ने बताया कि राजाओं के जमाने से ये हारें बनती चली आ रही है। हम लोग इसको हाथ से बनाते हैं। रानी नाम की हार सबसे महंगी और मसहूर है। वहीं आंध्र प्रदेश से एकता हैंडलूम साड़ीज की दुकान सजी थी।
वहीं अगर खाने पीने या जायके की बात करें तो लखनऊ से वाहिद बिरयानी से लेकर बिहार का बाटी चोखा व राजस्थान कि तिकोनी जलेबी से लेकर अलग-अलग राज्यों का जायका लगा था।
E-Paper