पान की मदद से बदल सकते हैं अपनी किस्मत, देखें इसके पूजा-टोटके…

पान के पत्ते को हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र और शुभ माना जाता हैं। हिंदू धर्म में पूजा—पाठ के वक्त पान के पत्तों का विशेष महत्व भी होता हैं। वही इसका उपयोग भी पूजा पाठ में किया जाता हैं। पान के पत्ते के बिना हिंदू धर्म में पूजा कथा नहीं कि जाती हैं। क्योंकि इसे बहुत ही पवित्र और शुभ माना जाता हैं। इस धर्म में इसका अत्यधिक महत्व होता हैं। मगर क्या आपको पता हैं,कि पान के पत्तों का प्रयोग पूजा—पाठ के अलावा भी व्यक्ति की किस्मत सवारंने के लिए किया जाता हैं। अगर आपको नहीं पता हैं,तो आज हम आपको पान के पत्तों से जुड़े कुछ खास टोटके और उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं,तो आइए जानते हैं।

आपको बता दें,कि पान के पत्तों का दान करने से व्यक्ति अपने सभी पापों से मुक्ति पा सकता हैं और जीवन को सुख से जी सकता हैं। क्योंकि व्यक्ति के पापों का नाश हो जाने के बाद व्यक्ति का भाग्य खुल जाता हैं और वह अपने जीवन में सुख और समृद्धि को प्राप्त कर सकता हैं। उसका जीवन खुशियों से भर जाता हैं। वही पान के पत्ते नकारात्मक ऊर्जा को व्यक्ति के जीवन से दूर करते हैं और सकारात्म​क ऊर्जा को उसके जीवन में भरते हैं। इसलिए बुरी नजर लगे तो व्यक्ति को पान में गुलाब की सात पंखुड़ियां रखकर खिलाएं। इससे नजर दोष दूर हो जाता हैं।

वही भगवान भोलेनाथ को पान बहुत ही​ प्रिय होता हैं। इसलिए पान के पत्ते को शिव जी पर अर्पित करके व्यक्ति अपनी हर मनोकामना को पूरा कर सकता हैं। मगर इस पान में कत्था, गुलकंद,सौंफ,खोपरे का बुरा और सुमन कतरी डालें। भगवान भोलेनाथ का पूजन कर नैवेद्य के पश्चात उनको ये परन अर्पण करें। आपके मन की मुराद जल्द पूरी हो जायेगी।

E-Paper