मणिपुर पर्यटन निगम के BJP अध्यक्ष करम श्याम ने अपने पद से दिया इस्तीफा..
April 17, 2023, 12:16 PM
मणिपुर पर्यटन निगम के अध्यक्ष करम श्याम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि इस विभाग में अध्यक्ष के तौर पर उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है। करम श्याम लंगथबल से भाजपा विधायक है।
इन दिनों भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव के लिए खुद को मजबूत करने में लगी हुई है। वहीं, इस बीच को मणिपुर भाजपा विधायक ने अपने मणिपुर पर्यवन विभाग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर पार्टी को हैरान कर दिया है। दरअसल, भाजपा विधायक करम श्याम लंगथबल से भाजपा विधायक है।
विभाग में नहीं मिली कोई जिम्मेदारी
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा पार्टी खुद को मजबूत करने में लगी हुई है, वहीं दूसरी ओर, पार्टी के विधायक का अपने अध्यक्ष पद इस्तीफा देना पार्टी के लिए झटका हो सकता है। दरअसल, भाजपा विधायक करम श्याम ने कहा कि वह इसलिए इस्तीफा दे रहे हैं, क्योंकि उन्हें अध्यक्ष के रूप में कोई जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है।
2022 में पार्टी से जुड़े
भाजपा विधायक करम श्याम, मणिपुर विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। भाजपा में शामिल होने से पहले करम श्याम पूर्व मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे।