74 वाँ स्वतंत्रता दिवस पर जब आन-बान-शान से लहराया तिरंगा, दौड़ पड़ी उल्लास की लहर

उत्तर प्रदेश में शनिवार को 74 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। राजधानी स्थित विधान भवन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झंडारोहण कर सलामी दी। आन बान शान से तिरंगा लहराया गया। वहीं,  उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने अपने शासकीय आवास 5 माल एवेन्यू लखनऊ में झंडारोहण किया। उधर, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने सरकारी आवास पर कार्यालय एवं सुरक्षा परिवार के साथ ध्वजारोहण किया और शुभकामनाएं दी। डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने डीजीपी ऑफिस और उप लोकायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने लोकायुक्त सभागार विभूति खंड गोमती नगर लखनऊ में झंडारोहण किया।

वहीं, बहराइच जिले में प्रभारी डीएम कविता मीणा ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। बलरामपुर कलेक्ट्रेट सहित अन्य सरकारी दफ्तरों पर शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए ध्वजारोहण किया गया। सीतापुर में सादगी से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। डीएम ने कोरोना योद्धाओं की सराहना की। गोंडा में भारत माता की जय के जयघोष के बीच कलेक्ट्रेट सहित अन्य सरकारी दफ्तरों पर शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए ध्वजारोहण हुआ। डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने डीजीपी ऑफिस और उप लोकायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने लोकायुक्त सभागार विभूति खंड गोमती नगर लखनऊ में झंडारोहण किया।

E-Paper