मौसम विभाग ने आज इन राज्यों में भारी बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट Archives - Haqeeqat Today

मौसम विभाग ने आज इन राज्यों में भारी बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट
नई दिल्ली : मानसून है कि इस साल विदा होने का नाम नहीं ले रहा है। अक्टूबर के पहले सप्ताह में भी देश में पिछले कई दिनों से देश के अलग-अलग हिस्से में बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में मानसून (Monsoon) के विदा होने की उम्मीद है, जो कि मानसून की सामान्य प्रस्थान तिथि से कम से कम दस दिन आगे है।

इस बार यह थोड़ा लंबा खिंच गया, क्योंकि यह आम तौर पर जून के पहले दिन शुरू होता है और सितंबर के आखिरी दिन समाप्त होता है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार मानसून की मेहरबानी का कारण बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बन रही मौसमी घटनाओं के अलावा समुद्री तूफान हैं।

आईएमडी के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र में वरिष्ठ पूर्वानुमानकर्ता आरके जेनामणि ने बताया कि 1960 के बाद ये दूसरा मौका है जब मॉनसून इतनी देर से लौट रहा है। उन्होंने कहा कि 2019 में उत्तर पश्चिम भारत से मॉनसून ने नौ अक्टूबर से लौटना शुरू कर दिया था। उत्तर पश्चिम भारत से दक्षिण पश्चिम मानसून आमतौर पर 17 सितंबर से लौटना शुरू कर देता है।

देश में इस साल जून से सितंबर तक चार महीनों के बरसात के मौसम के दौरान सामान्य बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि पूर्वोत्तर मॉनसून के भी सामान्य रहने के आसार हैं, जिससे अक्टूबर से दिसंबर तक दक्षिणी राज्यों में बारिश होती है, जिनमें तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, केरल, दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक और लक्षद्वीप शामिल हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक आज बिहार, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के कुछ जिलों में बारिश होगी। मौसम विभाग इन जगहों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने केरल में बुधवार तक भारी से बहुत बारिश होने की संभावना है। केरल में जहां छह अक्टूबर तक एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है, तो वहीं 4 और 5 अक्टूबर को राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

मौसम विभाग ने अगले दो दिन यानी तीन अक्तूबर तक तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण क्षेत्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड में तीन अक्तूबर तक पानी गिरने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने कुछ राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें दिल्ली, महाराष्ट्र, ओडिशा, बंगाल, बिहार आंध्रप्रदेश समेत कई राज्य शामिल हैं। जहां पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD)  के मुताबिक महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और गुजरात बारिश होने की संभावना है। उत्तर भारत में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। आज दिल्ली में भी कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं।

The post मौसम विभाग ने आज इन राज्यों में भारी बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट appeared first on Haqeeqat Today.