राष्ट्रीय Archives - Haqeeqat Today

TCS यौन उत्पीड़न मंतातरण मामला: SIT ने दाखिल की 1500 पन्नों की पहली चार्जशीट
नासिक पुलिस ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की नासिक यूनिट से जुड़े यौन उत्पीड़न मतांतरण मामले में आरोपितों के खिलाफ शुक्रवार को 1,500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। आरोपितों के खिलाफ कुल नौ एफआईआर दर्ज की गई हैं। इनमें से फिलहाल सिर्फ एक मामले में चार्जशीट दाखिल की गई है।

नासिक पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक की टीम द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि आरोपों की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने पीड़िता के जबरन मतांतरण से संबंधित सुबूतों का पता लगाया है, एक ऐसा कृत्य जिसने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

कई दस्तावेज और डिजिटल सबूत बरामद

पुलिस ने आरोपितों द्वारा पीड़िता का नाम और पहचान बदलने के लिए इस्तेमाल किए गए मूल दस्तावेज भी जब्त कर लिए हैं। इसके अलावा, पीड़िता और आरोपितों दोनों के मोबाइल फोन से प्राप्त वाट्सएप चैट स्क्रीनशाट के रूप में डिजिटल और तकनीकी साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं।

किन लोगों को बनाया गया आरोपी?

आरोपपत्र में दानिश एजाज शेख, तौसीफ बिलाल अत्तार, निदा एजाज खान और मतीन मजीद पटेल को आरोपित बनाया गया है। इनमें से किसी को भी जमानत नहीं मिली है। आरोपपत्र नासिक रोड स्थित अतिरिक्त सत्र एवं विशेष न्यायालय में दायर की गई।

‘टीसीएस सभी यूनिटों में यौन उत्पीड़न रोकथाम के लिए पैनल गठित करे’

नासिक यौन शोषण मामले की सुनवाई के दौरान राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) कंपनी को निर्देश दिया कि वह अपने सभी 127 यूनिटों में चार सप्ताह के भीतर यौन उत्पीड़न रोकथाम के लिए आंतरिक समितियां गठित करे।

आयोग की प्रमुख विजया राहटकर की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई सुनवाई में कंपनी को कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम (पीओएसएच), 2013 पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्देश दिया गया।

अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद तय करते हुए आयोग ने कंपनी को संबंधित अधिकारियों को वार्षिक पीओएसएच रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करने के लिए कहा और अगली समीक्षा कार्यवाही के दौरान अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य कर दी।

The post TCS यौन उत्पीड़न मंतातरण मामला: SIT ने दाखिल की 1500 पन्नों की पहली चार्जशीट appeared first on Haqeeqat Today.

सीएम शुभेंदु के दिल्ली दौरे के बाद केंद्र ने खोला खजाना
बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पहले दिल्ली दौरे के बाद केंद्र सरकार ने राज्य के विकास के लिए बड़ा कदम उठाया है। शुक्रवार को केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय के तहत रुकी हुई योजनाओं के लिए 39,000 करोड़ रुपये जारी करने पर सहमति बन गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु ने बताया कि केंद्र ने बंगाल के आर्थिक विकास, उद्योग और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया है।

दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के साथ बैठक के दौरान केंद्रीय प्रोजेक्ट्स को लागू करने में मदद का भी भरोसा दिया, जिनमें से कई ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार के तहत रुके हुए थे।

बंगाल का विकास केंद्र की सर्वोच्च प्राथमिकता

शुभेंदु अधिकारी ने एक पोस्ट में लिखा, “हमारी सार्थक चर्चा के दौरान, माननीय प्रधानमंत्री ने सबका साथ, सबका विकास के अपने दृष्टिकोण पर फिर से जोर दिया और दोहराया कि बंगाल का विकास केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उन्हें बंगाल को आर्थिक विकास, औद्योगिक पुनरुद्धार और युवा सशक्तिकरण के पथ पर अग्रसर करने के लिए हर संभव सहायता, मार्गदर्शन और केंद्रीय समर्थन का आश्वासन दिया है।

VB G-RAM G योजना की शुरुआत

इसके साथ ही, राज्य में आयुष्मान भारत और ग्रामीण रोजगार (VB G-RAM G) जैसी केंद्रीय योजनाओं को तेज गति से लागू करने का रास्ता साफ हो गया है। 1 जुलाई से हर ग्रामीण परिवार को 125 दिन की सैलरी वाली नौकरी देने वाली VB G-RAM G की शुरुआत हो जाएगी।

शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष्मान भारत के तहत हेल्थ और वेलनेस सेंटर) बनाने के लिए राज्य के स्वास्थ्य विभाग के खास अधिकारियों के साथ एक वर्चुअल मीटिंग करेंगे।

कोलकाता एयरपोर्ट परिसर से मस्जिद हटाने का विवाद थमा

कोलकाता एयरपोर्ट के ऑपरेशनल (सुरक्षा) दायरे में स्थित ‘गौरीपुर जामे मस्जिद’ को हटाने या दूसरी जगह स्थानांतरित करने का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। हालांकि, इस संवेदनशील मामले पर बातचीत को आगामी 27/28 मई को होने वाली ईद-उज़-ज़ुहा (बकरीद) तक के लिए टाल दिया गया है।

एयरपोर्ट अथॉरिटीज ने कथित तौर पर राज्य प्रशासन से कहा है कि वे एयरपोर्ट के ऑपरेशनल एरिया को सुरक्षित कर सकते हैं और मस्जिद तक पहुंच दे सकते हैं, लेकिन वे ढांचे को गिराने में हिस्सा नहीं ले सकते।

The post सीएम शुभेंदु के दिल्ली दौरे के बाद केंद्र ने खोला खजाना appeared first on Haqeeqat Today.

पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हुआ
देश में आम जनता पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। दिल्ली के ईंधन डीलरों से मिली जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी सहित देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

इस ताजा संशोधन के तहत पेट्रोल की कीमत में 0.87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 0.91 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है।

एक महीने में तीसरी बार बढ़े दाम

इस महीने यह तीसरी बार है जब ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इस सप्ताह की शुरुआत में, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 90 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी, इससे कुछ दिन पहले ही 3 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी।

इस बढ़ोतरी के बाद माल ढुलाई महंगी होने की आशंका है, जिससे आने वाले दिनों में रोजमर्रा की जरूरी चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं।

कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव

डीलरों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आए उतार-चढ़ाव और तेल कंपनियों की लागत बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया है।

नई दरें आज सुबह 6 बजे से लागू कर दी गई हैं। अलग-अलग राज्यों में स्थानीय वैट और माल ढुलाई शुल्क के कारण ईंधन की कीमतें भिन्न हो सकती हैं।

The post पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हुआ appeared first on Haqeeqat Today.

आसमान से बरस रही आग: भीषण गर्मी और जानलेवा लू से बेहाल हुआ उत्तर भारत
पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी से बेहाल है। उत्तर प्रदेश का बांदा 47.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ गुरुवार को पांचवें दिन भी देश का सबसे गर्म शहर रहा। चिंता की बात यह है कि अत्यधिक तापमान और आग उगलती लू के कारण लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी है।

दिल्ली में हीट स्ट्रोक के दो मामले

राजधानी दिल्ली में हीट स्ट्रोक के दो मामले सामने आए हैं। इनमें एक मरीज को वेंटिलेटर पर रखा गया है, दूसरे की हालत भी गंभीर बनी हुई है। लखनऊ स्थित लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के न्यूरोलॉजी वार्ड में 32, केजीएमयू में 28 और एसजीपीजीआई में 20 ब्रेन स्ट्रोक के रोगी भर्ती हैं।

मैदानी क्षेत्रों में खासी गर्मी पड़ रही है

विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर उपचार नहीं मिलने पर हीट स्ट्रोक जानलेवा साबित हो सकता है। स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान एवं जलवायु परिवर्तन) महेश पलावत ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभों के अभाव में इस साल मैदानी क्षेत्रों में खासी गर्मी पड़ रही है। तापमान तो सामान्य से अधिक चल ही रहा है, लू वाली स्थिति भी बनी हुई है।

आइएमडी के अनुसार, दिल्ली में मई महीने की लगभग 14 सालों में गुरुवार की रात सबसे गर्म रात रिकॉर्ड की गई, जिसमें न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन के समय अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी

उत्तर प्रदेश में करीब दो सप्ताह से भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। खासकर, बांदा, झांसी, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी और आसपास के जिलों में अधिकतम तापमान हर दिन रिकॉर्ड बना रहा है।

प्रयागराज में 46.6, वाराणसी में 45.6, हमीरपुर 45.2, सुल्तानपुर 45.2, उरई 45 और आगरा 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए भीषण लू का अलर्ट जारी किया है।

पंजाब झारखंड में रिकॉर्ड तोड़ रही गर्मी

पंजाब में फरीदकोट का तापमान 45.9, बिहार में डेहरी रोहतास का 44.6 डिग्री सेल्सियस रहा तो झारखंड में पलामू, गढ़वा और चतरा में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।

बिहार में अरवल, भोजपुर, बक्सर, औरंगाबाद, भभुआ, रोहतास में हीट वेव को लेकर चेतावनी जारी की गई है। पटना के डीएम डा. त्यागराजन एसएम ने सभी सरकारी-निजी स्कूलों में पांचवी तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगा दी है।

वहीं, छह से आठवीं तक की कक्षाएं अब सुबह 10.30 बजे तक ही संचालित की जाएंगी। झारखंड में स्वास्थ्य विभाग ने सभी सिविल सर्जनों एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को अस्पतालों की आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त रखने का निर्देश दिया है।

धूप में न निकलें, प्यास न लगने पर भी नमक का घोल पीएं

दिल्ली में आरएमएल अस्पताल मेडिसिन विभाग के डायरेक्टर और हीट स्ट्रोक नोडल आफिसर प्रो. डॉ. अजय चौहान ने लोगों को सलाह दी कि वे हाइड्रेटेड रहें, नमक वाले तरल पदार्थ लें, सीधे धूप में जाने से बचें और बाहर शारीरिक काम करते समय छायादार जगहों पर चले जाएं।

दोपहर के सबसे गर्म समय में बाहर निकलने से बचना चाहिए, प्यास न लगने पर भी बार-बार नमक और इलेक्ट्रोलाइट्स वाला पानी पीना चाहिए, हल्के सूती कपड़े पहनने चाहिए, और हाइड्रेशन बनाए रखने के लिए ताजे फल और तरल पदार्थ लेने चाहिए।

शराब और जोरदार शारीरिक कसरत से बचें

ज्यादा कैफीन, शराब और जोरदार शारीरिक कसरत से बचें। उन्होंने बताया कि गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन, हीट एग्जाशन, हीटस्ट्रोक, दिल और सांस की बीमारियां उभर सकती हैं। कई बार तो अंगों का काम करना बंद कर देता है। बच्चे, बुजुर्ग, बाहर काम करने वाले लोग और पुरानी बीमारियों से पीड़ित लोग खास तौर पर इसकी चपेट में आ सकते हैं।

The post आसमान से बरस रही आग: भीषण गर्मी और जानलेवा लू से बेहाल हुआ उत्तर भारत appeared first on Haqeeqat Today.

NEET पेपर लीक: पुणे से लेकर लातूर तक CBI की ताबड़तोड़ पूछताछ
नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। गुरुवार को एजुकेशनल कंसल्टेंसी संचालक शुभम खैरनार, निलंबित जूनियर कॉलेज शिक्षिका मनीषा मंधारे, ब्यूटी पार्लर मालकिन मनीषा वाघमारे और लातूर के एक बाल रोग विशेषज्ञ इस मामले के केंद्र में आ गए।

सीबीआई अब मामले से जुड़े पैसों के मनी ट्रेल, डिजिटल फुटप्रिंट्स और संदिग्ध लाभार्थियों की बढ़ती सूची की पड़ताल कर रही है।सीबीआई पूछताछ के लिए खैरनार को पुणे लेकर आई है। वहीं, 3 मई को हुई मेडिकल प्रवेश परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र लीक करने और उसे आगे फैलाने में कथित भूमिका को लेकर मंधारे और वाघमारे से भी फिर से पूछताछ की गई।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने संसदीय समिति को बताया कि उसका मानना है कि उनके सिस्टम के जरिए पेपर के साथ कोई समझौता नहीं हुआ है, लेकिन उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस मामले में सीबीआई अंतिम निष्कर्ष देगी।

गौरतलब है कि 22 लाख से अधिक छात्रों ने नीट-यूजी परीक्षा दी थी, जिसे बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और पेपर लीक के आरोपों के बाद 12 मई को एनटीए ने रद कर दिया था।

पेपर खरीदने वाले डॉक्टर की जांच

सीबीआई लातूर के एक बाल रोग विशेषज्ञ की भूमिका की भी जांच कर रही है। इस डॉक्टर पर लातूर के सेवानिवृत्त केमिस्ट्री लेक्चरर, प्रह्लाद विट्ठलराव कुलकर्णी के माध्यम से अपने बच्चे के लिए लीक पेपर हासिल करने का संदेह है।

जांचकर्ताओं ने कुलकर्णी को ही इस लीक का मुख्य स्रोत बताया है। सीबीआई के अधिकारी ने कहा कि हम मामले में उसकी संलिप्तता स्थापित करने के लिए उससे पूछताछ कर रहे हैं।

जांचकर्ताओं को संदेह है कि डॉक्टरों सहित कई माता-पिता ने प्रश्न पत्र पहले से प्राप्त करने के लिए भारी रकम चुकाई थी। कई जिलों में कई परिवारों से पूछताछ की गई है, जबकि कुछ संदिग्ध अभी भी एजेंसी की निगरानी में हैं।

बिचौलियों का नेटवर्क और मनी ट्रेल

आरोपी खैरनार एक एजुकेशनल कंसल्टेंसी चलाता था जो एमबीबीएस, बीडीएस, बीएचएमएस और अन्य मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों का मार्गदर्शन करती थी।

सीबीआई पहले गिरफ्तार किए गए पुणे स्थित एक आरोपी के साथ उसके संबंधों की जांच कर रही है और यह पता लगा रही है कि क्या उसने उम्मीदवारों और पेपर लीक करने वाले नेटवर्क के बीच एक माध्यम के रूप में काम किया था।

पुणे के मॉडर्न कॉलेज से जुड़ी और एनटीए से संबद्ध मंधारे से उसकी पड़ोसी वाघमारे के साथ इस बात पर पूछताछ की जा रही है कि लीक हुए पेपर कैसे प्राप्त किए गए और उन्हें उम्मीदवारों तक कैसे पहुंचाया गया।

सूत्रों ने बताया कि सीबीआई का पूरा ध्यान अब वित्तीय लेनदेन, डिजिटल संचार रिकॉर्ड और बिचौलियों की पूरी चेन को खंगालने पर है।

The post NEET पेपर लीक: पुणे से लेकर लातूर तक CBI की ताबड़तोड़ पूछताछ appeared first on Haqeeqat Today.

तमिलनाडु की सरकार में 59 साल बाद कांग्रेस की वापसी
तमिलनाडु में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। नई सरकार में विजय की टीवीके पार्टी के 21 और सहयोगी दल कांग्रेस के 2 विधायकों ने मंत्री के रूप में शपथ ली।

टीवीके सरकार के बहुमत के लिए महत्वपूर्ण माने जाने वाले दो अहम सहयोगी दल, आईयूएमएल और वीसीके फिलहाल इस कैबिनेट विस्तार का हिस्सा नहीं हैं। दोनों दलों के पास 2-2 विधायक हैं।

एनडीटीवी के अनुसार, IUML और VCK दोनों के लिए कैबिनेट में एक-एक पद आरक्षित रखा गया है, लेकिन उन्होंने अभी तक अपने मंत्रियों के नाम तय नहीं किए हैं। इन दोनों सहयोगी दलों को बाद के चरण में सरकार में शामिल किया जाएगा।

सहयोगियों को सरकार में शामिल होने का न्यौता

टीवीके नेतृत्व लगातार वीसीके, सीपीआई, सीपीएम और आईयूएमएल को औपचारिक रूप से गठबंधन सरकार में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहा है, जो फिलहाल सरकार को बाहर से समर्थन दे रहे हैं।

तमिलनाडु के लोक निर्माण और खेल मंत्री आधव अर्जुन ने मंगलवार को कहा था कि मुख्यमंत्री ने इस बात को दोहराया है। यह उनकी इच्छा और सपना भी है। हमें अच्छी खबर की उम्मीद है। हम चाहेंगे कि वीसीके प्रमुख थोल तिरुमावलवन भी मंत्रिमंडल में शामिल हों।

सीएम विजय ने 10 मई को 9 मंत्रियों के साथ पद की शपथ ली थी। उनके मंत्रिमंडल में अधिकतम 35 मंत्री हो सकते हैं। आज 23 नए मंत्रियों के शामिल होने से विजय सरकार में मंत्रियों की कुल संख्या 32 हो गई है। ऐसे में वीसीके और आईयूएमएल जैसे सहयोगी दलों के लिए अभी भी 3 पद खाली हैं।

शपथ लेने वाले विधायकों की सूची

शपथ लेने वाले विधायकों में 21 टीवीके से हैं, जिनमें श्रीनाथ, कमली एस, सी विजयलक्ष्मी, आरवी रंजीतकुमार, विनोद, राजीव, बी राजकुमार, वी गांधीराज, मथन राजा पी, जगदेश्वरी के, राजेश कुमार एस, एम विजय बालाजी, लोगेश तमिलसेल्वन डी, विजय तमिलन पार्थीबन ए, रमेश, पी विश्वनाथन, कुमार आर, थेन्नारासु के, वी संपत कुमार, मोहम्मद फरवास जे, डी सरथकुमार, एन मैरी विल्सन और विग्नेश के शामिल हैं।

छह दशक बाद तमिलनाडु की सत्ता में कांग्रेस की वापसी

विजय के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल होने वाले दो कांग्रेस विधायक राजेश कुमार और तिरु पी. विश्वनाथन हैं। लगभग छह दशकों में यह पहली बार है जब कांग्रेस तमिलनाडु में सरकार का हिस्सा बनने जा रही है।

पिछली बार कांग्रेस ने एम. भक्तवत्सलम के नेतृत्व में सरकार चलाई थी, जो राज्य में कांग्रेस के आखिरी मुख्यमंत्री थे और उनका कार्यकाल मार्च 1967 में समाप्त हुआ था।

1967 के ऐतिहासिक विधानसभा चुनावों में सीएन अन्नादुरई के नेतृत्व वाले डीएमके ने कांग्रेस पार्टी को हरा दिया था। तब से लेकर अब तक कांग्रेस राज्य में किसी भी सरकार का हिस्सा नहीं रही थी। अब विजय के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में शामिल होकर पार्टी ने लंबे अंतराल के बाद सत्ता में वापसी की है।

The post तमिलनाडु की सरकार में 59 साल बाद कांग्रेस की वापसी appeared first on Haqeeqat Today.

भारत में सुपर एल-नीनो बढ़ाएगा मुश्किल, भयंकर गर्मी के साथ सूखे और बाढ़ का अलर्ट
देश के अधिकांश हिस्सों में पारा 45 से 48 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। आने वाले दिनों में इस भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं।

दरअसल, वैज्ञानिकों की मानें तो भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में एक शक्तिशाली ‘सुपर एल-नीनो’ आकार ले रहा है, जो 1877 के बाद की सबसे विनाशकारी मौसम संबंधी घटना साबित हो सकता है। इसका सीधा असर भारत पर भी देखने को मिलेगा, क्योंकि एल-नीनो भारत की लाइफलाइन कहे जाने वाले दक्षिण-पश्चिम मानसून को भी प्रभावित करने वाला है।

तेजी से बढ़ रहा तापमान

देश इन दिनों भीषण गर्मी से जूझ रहा है। बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, अहमदाबाद और नागपुर जैसे शहरों में पारा 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, और उत्तर प्रदेश के बांदा में लगातार दूसरे दिन तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। यही नहीं महाराष्ट्र के विदर्भ जैसे दक्षिणी इलाकों में भी भीषण गर्मी पड़ रही है।

1877 की घटना से भी भयंकर हो सकते हैं हालात

मौसम विशेषज्ञ इसे प्रशांत महासागर में बन रहे ‘सुपर एल-नीनो’ से जोड़ रहे हैं। अल नीनो का संबंध दक्षिण-पश्चिम मानसून से है, जिसके कारण मानसून पर निश्चित रूप से संकट बढे़गा। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि यह मौसम संबंधी घटना 1877 की घटना से भी बदतर हो सकती है, जिसके कारण उस समय वैश्विक आबादी के लगभग चार प्रतिशत तक लोगों की व्यापक मृत्यु हुई थी। यानी यह अल नीनो लगभग 150 साल पुराने रिकार्ड को तोड़ सकता है।

क्यों बढ़ रहा तापमान?

भारत के एक बड़े हिस्से में भीषण गर्मी का खतरा बना हुआ है, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देश के कई हिस्सों में लू से लेकर भीषण लू चलने की चेतावनी जारी की है। इस बीच तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी जारी है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस जानलेवा गर्मी के पीछे वैश्विक कारकों के साथ-साथ कई स्थानीय कारण भी जिम्मेदार हैं-

1. लंबे समय से सूखा मौसम और आसमान में बादलों की कमी के कारण धूप सीधे और तीखी पड़ रही है।

2. शहरों में कंक्रीट का जाल, घनी आबादी, वाहनों का धुआं, एयर कंडीशनर (AC) से निकलने वाली गर्मी और फैक्ट्रियों के कारण शहर कंक्रीट के तपते हुए द्वीप बन चुके हैं, जहाँ ग्रामीण इलाकों की तुलना में तापमान कई गुना ज्यादा दर्ज किया जा रहा है।

क्या है एल-नीनो और इसके इफेक्ट से क्यों पड़ती है गर्मी?

एल-नीनो एक मौसम संबंधी प्राकृतिक जलवायु घटना है, यह घटना पूर्वी प्रशांत सागर में समुद्र का तापमान सामान्य से अधिक होने पर बनती है। एल-नीनो के असर से पूर्वी प्रशांत महासागर की सतह का पानी असामान्य रूप से गर्म हो जाता है। इस गर्मी से वैश्विक पवन पैटर्न कमजोर या परिवर्तित हो जाते हैं, जिससे एक श्रृंखला प्रतिक्रिया शुरू हो जाती है जो दुनिया भर की मौसम प्रणालियों को बाधित करती है।

पूर्वी प्रशांत महासागर की सतह का पानी असामान्य रूप से गर्म होने के साथ पूर्व की ओर बढ़ने लगता है, जिससे भारत के मौसम पर असर पड़ता है। ऐसी स्थिति में भयानक गर्मी का सामना करना पड़ता है और सूखे के हालात बनने लगते हैं।

यह घटना आमतौर पर हर दो से सात साल में घटित होती है और एक साल तक चल सकती है। अमेरिकी राष्ट्रीय महासागरीय और वायुमंडलीय प्रशासन (NOAA) के जलवायु पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, मई और जुलाई 2026 के बीच एल-नीनो बनने की 82 प्रतिशत संभावना है, और दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 तक इसके बने रहने की 96 प्रतिशत संभावना है।

क्या होता है सुपर एल-नीनो

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, सुपर एल-नीनो तब होता है जब समुद्र की सतह के तापमान का तीन महीने का औसत दीर्घकालिक औसत की तुलना में 1.5 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला जाता है। ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, इस बार समुद्र की सतह के तापमान में वृद्धि तीन डिग्री सेल्सियस से अधिक हो सकती है, यह 1877 में दर्ज किए गए वर्तमान ज्ञात उच्चतम स्तर 2.7 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगी। जिसका असर भारत समेत दुनिया के कई देशों में सूखा, बाढ़ और भीषण गर्मी जैसी स्थिति देखने को मिलेगा।

हो सकता है भारी नुकसान

1982-83 के अल नीनो के कारण वैश्विक आय में लगभग 4.1 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान हुआ था, जबकि 1997-98 के “सदी के एल-नीनो” के कारण वैश्विक स्तर पर अनुमानित 5.7 ट्रिलियन डॉलर का आर्थिक नुकसान हुआ था। ऐसे में विशेषज्ञ एल-नीनो के असर से भारी आर्थिक नुकसान की आशंका जता रहे हैं।

भारत पर एल-नीनो का असर

बता दें कि दक्षिण-पश्चिम मानसून देश की वार्षिक वर्षा का लगभग 70 प्रतिशत प्रदान करता है। एल-नीनो अगर मजबूत होता है तो यह सबसे पहले दक्षिण-पश्चिम मानसून को ही प्रभावित करेगा। जिससे वर्षा और देश में होने वाली कुल वर्षा में कमी आएगी। भारत के मौसम विभाग ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी है कि इस मौसम में भारत में केवल लगभग 800 मिमी बारिश हो सकती है। इससे खरीफ मौसम के लिए मानसून की बारिश पर निर्भर रहने वाले देश के लगभग 60 प्रतिशत किसानों के लिए भारी संकट उत्पन्न हो सकता है।

IMD के अनुसार, एल-नीनो के कारण भारत के उत्तरी, पश्चिमी और मध्य क्षेत्रों में सूखे की स्थिति का सबसे अधिक खतरा रहेगा, जबकि चेन्नई जैसे स्थानों पर भारी बारिश होगी जिससे व्यापक बाढ़ और तबाही हो सकती है।

The post भारत में सुपर एल-नीनो बढ़ाएगा मुश्किल, भयंकर गर्मी के साथ सूखे और बाढ़ का अलर्ट appeared first on Haqeeqat Today.

देशभर में आज केमिस्ट संगठनों की हड़ताल, बंद रहेंगे 12 लाख मेडिकल स्टोर
ई-फार्मेसी की ओर से ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री और भारी डिस्काउंट के विरोध में आज बुधवार (20 मई, 2026) को ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) ने देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है।

एसोसिएशन का कहना है कि इस विरोध प्रदर्शन का मकसद उन रेगुलेटरी कमियों को उजागर करना है, जिनकी वजह से ई-फार्मेसी और तुरंत दवा पहुंचाने वाले प्लेटफॉर्म बिना किसी उचित निगरानी के काम कर पा रहे हैं।

बंद रहेंगी 12.5 लाख से ज्यादा केमिस्टों की दुकानें

संगठन ने दावा किया है कि इस प्रोटेस्ट के तहत देशभर में 12,50,000 और बिहार में 40,000 केमिस्ट हैं। भारत और बिहार की सभी दुकानें एक साथ बंद रहेंगी।

खुली रहेंगी ये दुकानें

राष्ट्रव्यापी बंद के आह्वान के बावजूद 20 मई को देशभर में सभी बड़ी फार्मेसी चेन, अस्पतालों के मेडिकल स्टोर, जन औषधि केंद्र और अमृत फार्मेसी खुली रहेंगी। साथ ही कई राज्य-स्तरीय फार्मेसी एसोसिएशनों ने भी प्रस्तावित बंद में शामिल नहीं होने का फैसला किया है।

उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, केरल, पंजाब, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा, गुजरात, छत्तीसगढ़, सिक्किम, उत्तराखंड और लद्दाख के रीटेल फार्मेसी एसोसिएशंस ने लिखित आश्वासन दिया है कि उनके राज्यों में दवा दुकानें खुली रहेंगी और दवाओं की कोई किल्लत नहीं होने दी जाएगी। हालांकि, कर्नाटक के कुछ हिस्सों और मध्य प्रदेश में बंद का व्यापक असर देखने को मिल सकता है।

एआईओसीडी की क्या है मांग?

एआईओसीडी ने यह कदम तब उठाया गया है जब हाल ही में उसके प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय दवा नियामक से मुलाकात की और ई-फार्मेसी के कामकाज व नियमन से जुड़ी अपनी चिंताएं उनके सामने रखीं।

इस मुद्दे पर बात करते हुए प्रभाकर कुमार ने दवाओं की ऑनलाइन बिक्री के प्रति केमिस्टों के विरोध को स्पष्ट किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि खुदरा फार्मेसियां कड़े ‘प्रिस्क्रिप्शन-बेस्ड’ (prescription-based) सिस्टम के तहत काम करती हैं और एंटीबायोटिक्स, नशीले पदार्थ तथा गर्भपात किट जैसी प्रतिबंधित दवाओं का विस्तृत रिकॉर्ड रखती हैं।

उन्होंने ई-फार्मेसी सिस्टम पर आरोप लगाया कि यह उन दवाओं तक ऑनलाइन पहुंच की अनुमति देता है जिन्हें अन्यथा रेगुलेट किया जाना चाहिए और डिजिटल लेन-देन में नकली पर्चों के संभावित इस्तेमाल के प्रति आगाह किया।

सूत्रों के अनुसार, नियामक ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों की सक्रिय रूप से समीक्षा की जा रही है और इस क्षेत्र को नियंत्रित करने वाले नियामक ढांचे की जांच की जा रही है, ताकि खुदरा फार्मेसी से जुड़े लोगों की उचित चिंताओं का समाधान किया जा सके।

The post देशभर में आज केमिस्ट संगठनों की हड़ताल, बंद रहेंगे 12 लाख मेडिकल स्टोर appeared first on Haqeeqat Today.

पीएम मोदी और डोनल्ड ट्रंप की जी-7 समिट में हो सकती है मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के बीच संभावित मुलाकात को लेकर जोरदार राजनीतिक चर्चा हो रही है। संकेत मिल रहे हैं कि ये दोनों नेता फ्रांस में आमने-सामने आ सकते हैं।

इस अटकल की वजह यह है कि फ्रांस जून में G7 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने वाला है, जहां इन दोनों नेताओं के मौजूद रहने की संभावना है। इस साल की शुरुआत में भारत यात्रा के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी को इस हाई-प्रोफाइल बैठक में शामिल होने का न्योता दिया था।

पिछले साल फरवरी में हुई थी आखिरी मुलाकात

उनकी पिछली मुलाकात 13 फरवरी, 2025 को व्हाइट हाउस में हुई थी। अब खबरें आ रही हैं कि राष्ट्रपति ट्रंप भी इस शिखर सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं। इस साल का G7 शिखर सम्मेलन 15 से 17 जून तक फ्रेंच आल्प्स में स्थित एवियन-लेस-बैंस में आयोजित किया जाएगा।

‘किसी समझौते की उम्मीद नहीं’

रिपोर्टों के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप का इरादा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, व्यापार और अपराध से निपटने के वैश्विक प्रयासों से जुड़ी चर्चाओं पर ध्यान केंद्रित करने का है। दिलचस्प बात यह है कि यह शिखर सम्मेलन ट्रंप के 80वें जन्मदिन के ठीक एक दिन बाद शुरू होगा। व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने संकेत दिया है कि इस बैठक में किसी औपचारिक हस्ताक्षरित समझौते की उम्मीद नहीं है।

पीएम मोदी का फ्रांस जाना तय

आगामी G7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भागीदारी की पुष्टि इस साल मार्च की शुरुआत में ही हो गई थी। भारत स्थित फ्रांसीसी दूतावास ने यह जानकारी साझा की थी। इमैनुएल मैक्रों ने 17-19 फरवरी, 2026 को भारत की आधिकारिक यात्रा की थी और इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को G7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था।

The post पीएम मोदी और डोनल्ड ट्रंप की जी-7 समिट में हो सकती है मुलाकात appeared first on Haqeeqat Today.

देश का सबसे गर्म शहर बना यूपी का बांदा, MP से राजस्थान तक आसमान से बरस रही आग
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा।

यूपी का बांदा रविवार को 46.7°C सेल्सियस के साथ सबसे गर्म शहर रहा। इसके बाद झांसी में 44.6°C और प्रयागराज में 44.5°C पारा दर्ज हुआ। इसके अलावा लखनऊ में 41.6°C तापमान रहा। यह सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी भीषण गर्मी

मध्य प्रदेश के 15 और राजस्थान के 7 शहरों में पारा 43°C के ऊपर रहा। एमपी का खंडवा 44.5°C के साथ राज्य में सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में इस हफ्ते तापमान 2 से 3°C तक बढ़ सकता है। कुछ इलाकों में पारा 45 डिग्री तक पहुंच सकता है।

बिहार में बदला-बदला मौसम

वहीं, बिहार में दो तरह का मौसम रहा। कई जिलों में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं तो कुछ जगह बारिश हो रही है। शेखपुरा के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शनिवार शाम प्रेयर के दौरान 27 छात्राएं बेहोश होकर गिर पड़ीं। सभी को शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आगे कैसा रहेगा मौसम

19 मई की अगर बात करें तो उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर भीषण लू चल सकती है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और महाराष्ट्र में कुछ जगहों पर भी लू चलने की आशंका है।

इसके अलावा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी में कुछ जगहों पर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही झारखंड में कुछ जगहों पर 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। अरुणाचल प्रदेश में बिजली गिरने की आशंका है।

20 मई को उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना और महाराष्ट्र में हीटवव की आशंका है। आंध्र प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, केरल, ओडिशा और तमिलनाडु में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने और बारिश का अनुमान है।

The post देश का सबसे गर्म शहर बना यूपी का बांदा, MP से राजस्थान तक आसमान से बरस रही आग appeared first on Haqeeqat Today.