खेल Archives - Haqeeqat Today
स्मृति-हरमनप्रीत के दम पर भारत का चुनौतीपूर्ण स्कोर, इंग्‍लैंड की खराब शुरुआत
लंदन के लार्ड्स में शुक्रवार से शुरू हुए ऐतिहासिक महिला टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय टीम ने धैर्य और प्रतिभा का शानदार नमूना पेश किया। भारतीय टीम ने पहली पारी में 285 रन बनाए। टी-20 विश्व कप में ग्रुप चरण से ही बाहर होने के बाद भारतीय टीम की बल्लेबाज उन्हीं इंग्लिश गेंदबाजों के सामने तीसरे सत्र तक डटीं रहीं, जो विश्व कप में फाइनल से पहले तक कहर मचाकर आई हैं।
शतक से चूकीं मंधाना
भारत ने स्मृति मंधाना (83) और कप्तान हरमनप्रीत (58) के बाद ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा (57) के अर्धशतकों के दम पर 285 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। भारत का यह स्कोर और बड़ा हो सकता था, अगर जेमिमा रोड्रिग्स (35) अपनी पारी को बड़ी कर पातीं और यास्तिका भाटिया 12 रन पर आउट न होकर अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन करतीं।
83 रन पर 5 विकेट खोए
पांच विकेट पर 200 का आंकड़ा पार कर चुकी भारतीय टीम ने अपने अंतिम पांच विकेट 83 रन बनाने में गंवा दिए। एक समय लग रहा था कि भारत पहले दिन खेल समाप्त होने तक बल्लेबाजी करेगा। लेकिन सोफी एक्लेस्टोन (68 रन देकर तीन विकेट) सहित लारेन फिलर, इस्सी वोंग और मेडी विलियर्स ने दो-दो विकेट लेकर ऐसा होने नहीं दिया।
दीप्ति शर्मा लगाया अर्धशतक
इससे पहले स्मृति मंधाना ने सिर्फ 108 गेंदों की अपनी पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाते हुए दर्शकों को टेस्ट मैच नहीं बल्कि टी-20 जैसा अनुभव दिया। हालांकि कप्तान हरमनप्रीत ने अपनी 58 रन की पारी में 121 गेंद खेलते हुए धैर्य का परिचय दिया। वहीं दीप्ति शर्मा ने 87 गेंद की अपनी पारी में तेजी से रन बटोरते हुए भारत को इस लक्ष्य तक पहुंचाने में मदद की।
The post स्मृति-हरमनप्रीत के दम पर भारत का चुनौतीपूर्ण स्कोर, इंग्‍लैंड की खराब शुरुआत appeared first on Haqeeqat Today.
भारत में होगा बिग बैश लीग 2026-27 का पहला मैच
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (बीबीएल) एक अनोखा काम करने जा रही है। ऐसा काम जो अभी तक किसी ने नहीं किया। बीबीएल का अगला सीजन दिसंबर में शुरू होगा। आमतौर पर होता ये है कि लीग का पहला और फाइनल मैच उसी देश में खेला जाता है, लेकिन बीबीएल इस बार कुछ अलग करने जा रही है। लीग के आने वाले सीजन का पहला मैच भारत में होगा।
बीबीएल ने शुक्रवार को इस बात का एलान किया। सीजन की शुरुआत 12 दिसंबर से होगी। पहले मैच में मौजूदा विजेता पर्थ स्क्रोचर्स का सामना मेलबर्न रेनेगेड्स से होगा। लेकिन ये मैच ऑस्ट्रेलिया के किसी भी मैदान पर नहीं खेला जाएगा बल्कि भारत में होगा।
इस मैदान को मिली मेजबानी
बीबीएल ने बताया है कि इस सीजन के पहले मैच की मेजबानी चेन्नई को मिली है। चेन्नई का ऐतिहासिक चेपॉक स्टेडियम पहले मैच की मेजबानी करेगा। ये मैदान आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स का घरेलू मैदान है। ये पहली बार होगा जब बीबीएल अपने सीजन का पहला मैच विदेशी जमीन पर कराएगा। इसी के साथ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद है कि एक दिन ये भी आएगा की ऑस्ट्रेलिया में आईपीएल के मैच का आयोजन किया जाएगा।
ये मैच भारतीय समयानुसार दिन में 2:40 मिनट बजे शुरू होगा। वहीं ऑस्ट्रेलिया के हिसाब से ये मैच रात के 8:10 बजे शुरू होगा। इस दौरान पर्थ में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा होगा और चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद बीबीएल शुरू होगा। ये मेलबर्न का घरेलू मैच माना जाएगा।
एमसीजी में हुआ ऐलान
इस अनोखे फैसले का एलान शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित एक इवेंट में हुआ जिसमें ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीस और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहे। दोनों सरकारें इस मैच को आयोजित कराने में साथ हैं। इस मैच को सेंटर ऑफ ऑस्ट्रेलिया-इंडिया रिलेशन भी कुछ हद तक फंड करेगा। सीए की भी इसमें फंडिंग होगी, लेकिन वह इवेंट के दौरान अपने वित्तीय मौकों को तलाशेगा।
The post भारत में होगा बिग बैश लीग 2026-27 का पहला मैच appeared first on Haqeeqat Today.
T20I इतिहास की सबसे शर्मनाक हार के बाद बुरी तरह भड़के कप्तान Shreyas Iyer
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। हार के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम की गलतियों पर बात की है। उनका मानना है कि ये पिच 200 के स्कोर के लायक नहीं थी। इसके बाद बल्लेबाजों पर भी उन्होंने हार का ठीकरा फोड़ा है। भारतीय कप्तान का कहना है कि पावरप्ले में पांच विकेट गंवाना ही टीम की हार का कारण बना।
मंगलवार को ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया को इस फॉर्मेट की अब तक की सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी। इसी के साथ अब भारत इस सीरीज में जीत हासिल नहीं कर सकता है। हालांकि, टीम इंडिया के पास मौका है कि वे अगले दोनों मैच जीतकर वापसी करें और सीरीज को ड्रॉ पर समाप्त करें। मैच के बाद अय्यर ने इसी को लेकर बात की है।
श्रेयस अय्यर हार के बाद हुए निराश
भारत की हार के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बात करते हुए अय्यर ने कहा, “मुझे लगता है कि ये बहुत बुरा क्रिकेट था। मैं इसके लिए इससे बेहतर शब्द इस्तेमाल नहीं कर सकता था। इतने बड़े अंतर से हारना मंजूर नहीं है। मुझे लगता है कि हमें हार को स्वीकार करना होगा और ड्रॉइंग बोर्ड पर वापस जाकर देखना होगा कि हमने क्या गलतियां की हैं। इस विकेट को देखें, तो मुझे ये 200 रन का नहीं लगता है। इसके अलावा जिस तरह से हमने पावरप्ले में बैटिंग की, चार (पांच) विकेट गंवा दिए और हम वहीं से हार गए।”
अय्यर ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि टीम मीटिंग में आप कुछ प्लान कर सकते हैं। हालांकि, जब आप एक बाद मैदान पर आ जाते हैं, तो आपको जल्द से जल्द एडजस्ट करने की जरूरत होती है। आपको पता करना होता है कि किस लेंथ पर गेंदबाजी करना सही रहेगा। आज की पिच हार्ड लेंथ गेंदबाजों को मदद कर रही थी और हमने उतनी अच्छी गेंदबाजी नहीं की। आपको जब 200 रन का पीछा करना होता है, तो आपको इनिंग को पेस करना होता है लेकिन हम ऐसा नहीं कर सके।”
हम मजबूती से वापसी करेंगे: श्रेयस अय्यर
भारत अब सीरीज में जीत हासिल नहीं कर सकता है क्योंकि पहला मैच बारिश की वजह से रद हो गया था। इसके बाद दूसरा और तीसरा मैच इंग्लैंड ने जीत लिया है। ऐसे में टीम इंडिया के पास सीरीज ड्रॉ करना सबसे बेहतर विकल्प होगा। इसी को लेकर कप्तान अय्यर ने कहा, “हमारे पास मजबूत वापसी करने का मौका है।
The post T20I इतिहास की सबसे शर्मनाक हार के बाद बुरी तरह भड़के कप्तान Shreyas Iyer appeared first on Haqeeqat Today.
सचिन को पीछे छोड़कर आ गया भारत का वैभव, डेब्यू मैच में ही दिखाए अपने तेवर
सूर्यवंशी…सूर्यवंशी…सूर्यवंशी… 15 वर्ष 99 दिन के बच्चे के लिए 150 करोड़ भारतीय बार-बार चिल्ला रहे थे कोच गौतम गंभीर क्यों नहीं खिला रहे हो इसको? कुछ को इसमें साजिश की बू भी आ रही थी, तो कुछ को लग रहा था कि भारतीय टीम प्रबंधन संजू सैमसन को बचा रहा है लेकिन मामला कुछ और था। जैसे बहते पानी को कोई रोक नहीं सकता, वैसे वैभव को रोकना किसी के बस की बात नहीं थी।
हर चीज का समय और जगह सुनिश्चित है। शायद वैभव के पदार्पण के लिए मैनचेस्टर का ऐतिहासिक मैदान ही तय था। भारत को टी-20 विश्व कप दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले ओपनर संजू सैमसन के तीन मैचों में फेल होते ही भारत के सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर को चमचमाती नीली कैप पकड़ा दी गई, जिस पर सफेद अक्षरों से 122 नंबर अंकित था।
वैभव सूर्यवंशी ने अपना प्रतिभा का मनवाया लोहा
वह भारत के 122वें टी-20 खिलाड़ी बन गए। इसी के साथ क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के 16 वर्ष 205 दिन में पदार्पण का भारतीय रिकॉर्ड टूट गया। पहले बिहार के लिए जूनियर क्रिकेट और रणजी, उसके बाद राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले समस्तीपुर के इस बालक ने अंडर-19 विश्व कप से लेकर भारत-ए तक के लिए धमाकेदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा पहले ही मनवा लिया था।
पहली गेंद पर छक्का नहीं लगा सके वैभव
लोगों को उम्मीद थी कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी पहली गेंद पर छक्का आएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। छक्का आया, लेकिन थोड़े इंतजार के बाद। राजस्थान की टीम में वैभव के साथ खेलने वाले जोफ्रा आर्चर गेंदबाजी कर रहे थे और आदत के मुताबिक वैभव एक गेंद पर पीछे हटकर जगह बनाने लगे, जोफ्रा को इनके रंग-ढंग पता थे। वो जानते थे कि हाथ खोलने का मौका मिला तो अंग्रेजों के हाथ अपना सिर पकड़ लेंगे।
जोफ्रा ने वैभव को फॉलो करते हुए फुल लेंथ गेंद डाली। वैभव ने गेंद को देखा, पिछले पैर पर बैठे और गिरने के बाद उठते ही गेंद को हवा में उछाल दिया… लंबी दूरी तय करते हुए ये गेंद जाकर गिरी फाइन लेग बाउंड्री के बाहर। बड़ों के गेम के बॉस बेबी, विल जैक्स की गेंद पर बाहर निकलकर छक्का मारने के चक्कर में सिर्फ 14 रन के निजी स्कोर पर भले ही आउट हो गया लेकिन इसमें कोई शक नहीं भारत का बच्चा आने वाले समय दुनिया के बड़े-बड़ों के छक्के छुड़ाएगा।
सचिन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा
15 वर्ष 99 दिन की उम्र में इंग्लैंड के विरुद्ध टी-20 मैच खेलकर सूर्यवंशी भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए। 16 वर्ष 205 दिन की उम्र में सचिन तेंदुलकर ने 1989 में पाकिस्तान के विरुद्ध टेस्ट मैच में पदार्पण किया था। वैभव ने उनके भारतीय रिकार्ड को तोड़ दिया।
14 वर्ष 16 दिन की उम्र में रोमनिया के मैरियन घेरासिम ने अक्टूबर 2020 में बुल्गारिया के विरुद्ध टी-20 में पदार्पण किया था। वह ओवरऑल पुरुष क्रिकेट में सबसे कम उम्र के क्रिकेटर हैं। आईसीसी के पूर्णकालिक सदस्य देशों में यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के हसन रजा के नाम है, जिन्होंने 14 वर्ष 277 दिन की उम्र में जिंबाब्वे के विरुद्ध पदार्पण किया था। पूर्णकालिक सदस्यों में पदार्पण करने वाली लिस्ट में वैभव दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
भारत को मुकाबले में मिली हार
बेलफास्ट में आयरलैंड के विरुद्ध दो टी-20 मैच हारने वाली श्रेयस की टीम को यहां पर इंग्लैंड के विरुद्ध भी चार विकेट से हार मिली। चेस्टर ली स्ट्रीट में पांच मैचों की सीरीज का पहला टी-20 वर्षा के कारण रद हो गया था।
The post सचिन को पीछे छोड़कर आ गया भारत का वैभव, डेब्यू मैच में ही दिखाए अपने तेवर appeared first on Haqeeqat Today.
भारत को रुलाने वाले जय मूंदड़ा की चमकी किस्मत
पहली गेंद पर लिया विकेट
6 फ्रेंचाइजी ने 36 खिलाड़ियों को चुना
ETPL ने अपना पहला प्लेयर ड्राफ्ट पूरा करके एक अहम मुकाम हासिल किया। इस ड्राफ्ट में छह फ्रेंचाइजी ने 36 खिलाड़ियों को चुना। इनमें से 12-12 खिलाड़ी क्रिकेट आयरलैंड, क्रिकेट स्कॉटलैंड और रॉयल डच क्रिकेट एसोसिएशन (KNCB) से थे।
एक शानदार युवा टैलेंट हैं
रॉटरडैम डॉकर्स के को-ओनर जोंटी रोड्स ने कहा, “इंटरनेशनल लेवल पर अपनी पहचान बनाने के बाद हम जय को अपनी टीम में शामिल करने के लिए बहुत उत्सुक थे। वह जबरदस्त काबिलियत वाले एक शानदार युवा टैलेंट हैं और उन्हें टीम में शामिल करके हम बहुत खुश हैं।”
क्रिकेट के दिग्गज शामिल हुए
पहले यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग (ETPL) ड्राफ्ट में छह फ्रेंचाइजी ने वर्ल्ड क्रिकेट के कुछ बड़े नामों की देखरेख में अपनी टीमें तैयार कीं। लीग के इतिहास में पहली बार खिलाड़ियों के चयन के दौरान राहुल द्रविड़, स्टीव वॉ, मैथ्यू हेडन, ग्लेन मैक्सवेल, जोंटी रोड्स, फाफ डु प्लेसिस और हेनरिक क्लासेन जैसे क्रिकेट के दिग्गज शामिल हुए।
ड्राफ्ट के बाद ETPL टीमें
एम्स्टर्डम फ्लेम्स: कर्टिस कैम्फर, काइल क्लेन, टिम प्रिंगल, आर्यन दत्त, जॉर्डन नील और मैक्स ओ’डाउड।
आयरिश वुल्व्स: मैथ्यू हम्फ्रीज, फ्रेड क्लासन, टिम टेक्टर, पॉल स्टर्लिंग, जैनुल्ला एहसान और अलेक्जेंडर रॉय।
डबलिन गार्डियंस: बेंजामिन कैलिट्ज, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हॉलार्ड, क्रेग यंग, नोआ क्रोस और क्रिस ग्रीव्स।
एडिनबर्ग कैसल रॉकर्ज: गैरेथ डेलानी, रॉस अडायर, जैक जार्विस, चार्ली टीयर, सफयान शरीफ और फिनले मैकक्रेथ।
ग्लासगो कॉस्मिक: ब्रैड करी, मैथ्यू क्रॉस, पॉल वैन मीकेरेन, माइकल लीस्क, ओलिवर डेविडसन और क्रिस मैकब्राइड।
रॉटरडैम डॉकर्स: जय मूंदड़ा, माइकल लेविट, रयान क्लेन, जैस्पर डेविडसन, विक्रमजीत सिंह और साकिब जुल्फिकार।
The post भारत को रुलाने वाले जय मूंदड़ा की चमकी किस्मत appeared first on Haqeeqat Today.
संजू सैमसन की छुट्टी तय, वैभव सूर्यवंशी की एंट्री पक्की; ईशान किशन को मिलेगा एक और मौका!
वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार हर किसी को है। आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों में उन्हें मौका नहीं मिला। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में भी टीम इंडिया अपने पुराने संयोजन के साथ ही उतरी, लेकिन अब वैभव का डेब्यू हो सकता है। इसकी संभावना पहले से काफी ज्यादा नजर आ रही है।
भारत और इंग्लैंड के बीच शनिवार को खेले जाने वाले दूसरे टी20 मैच में वैभव का डेब्यू हो सकता है। सीरीज का पहला मैच चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला गया था। बारिश के कारण इस मैच का नतीजा नहीं निकला था। दूसरे मैच में दोनों टीमों जीत का खाता खोलने को बेताब होंगी। भारत ने पहले मैच में बैटिंग की थी, लेकिन दूसरी पारी नहीं हो सकी थी। ऐसे में टीम इंडिया के पास पहले मैच से सीखने को काफी कुछ है।
संजू सैमसन जाएंगे बाहर
वैभव को दूसरे मैच में मौका मिल सकता है और उनकी जगह संजू सैमसन बाहर जा सकते हैं। संजू लगातार फेल हो रहे हैं। आयरलैंड में भी उनका बल्ला नहीं चला और इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में भी उनकी बल्लेबाजी फ्लॉप ही रही। संजू ने बेशक भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम रोल निभाया हो, लेकिन उनके साथ समस्या निरंतरता की रही है। यही वजह है कि संजू को बाहर कर वैभव को दूसरे मैच में मौका दिया जा सकता है।
हालांकि, ईशान किशन को टीम एक और मौका दे सकती है। अगर संजू बाहर जाते हैं तो फिर ईशान को बाहर नहीं किया जा सकता क्योंकि दोनों में से किसी एक को विकेटकीपर के तौर पर खिलाना होगा। बाकी बल्लेबाजी में कोई और बदलाव नजर नहीं आता है।
गेंदबाजी में क्या होगा संयोजन
जहां तक टीम इंडिया की गेंदबाजी की बात है तो पहले मैच में उसे मौका ही नहीं मिला था। भारत के लिए अच्छी बात ये रही थी कि वरुण चक्रवर्ती टीम में आए थे। उनके आने से टीम की गेंदबाजी मजबूत होगी। पहले मैच में भारत ने सिर्फ दो स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज खिलाए थे। ये दोनों थे अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा। इन दोनों का खेलना दूसरे मैच में भी तय है। रवि बिश्नोई और चक्रवर्ती के रूप में दो स्पेशलिस्ट स्पिनर थे। वहीं शिवम दुबे के रूप में एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर और अक्षर पटेल के रूप में एक स्पिन ऑलराउंडर। इन सभी का इस मैच में भी खेलना तय माना जा रहा है।
भारत की संभावित प्लेइंग-11:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राण, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती।
The post संजू सैमसन की छुट्टी तय, वैभव सूर्यवंशी की एंट्री पक्की; ईशान किशन को मिलेगा एक और मौका! appeared first on Haqeeqat Today.
Vaibhav Suryavanshi की सफलता के पीछे क्या है सबसे बड़ा राज?
जब भी बात आईपीएल 2026 की होगी, तो सबसे पहले हर किसी के दिमाग में एक नाम आएगा, वो होगा वैभव सूर्यवंशी का। 15 साल के वैभव ने आईपीएल के 19वें सीजन में बल्ले से जो तबाही मचाई, उसने दुनिया को चौंका दिया। उन्होंने 776 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से 72 छक्के निकले।
युवा बैटर ने ऑरेंज कैप अपने नाम की और उन्होंने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। उन्हें उस धुआंधार प्रदर्शन के बाद से ही भारतीय क्रिकेट का भविष्य बताया जाने लगा।
हर कोई वैभव की तारीफ तो कर रहा है, लेकिन बहुत ही कम लोग उनकी सफलता के पीछे के बड़े राज के बारे में जानते हैं। इस कड़ी में राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर रोमी भिंडर ने पहली बार वैभव के बारे में कुछ ऐसे किस्से बताए, जिससे ये पता चलता है कि पारियां सिर्फ मैच के दिन नहीं बनतीं, बल्कि उनकी नींव बहुत पहले रखी जाती है।
‘पिच से पहला प्यार’
वैभव सूर्यवंशी को जितनी कम उम्र में जो सफलता मिली है, उसके पीछे उनका संघर्ष उससे कई गुना ज्यादा रहा है। जब इसी साल फरवरी में वैभव अंडर-19 विश्व कप में काफी लंबे समय तक खेलने के बाद अपने घर लौटे थे, तो हर किसी को लग रहा था कि वह अब कुछ दिन अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे, दोस्तों से मिलेंगे और शरीर को आराम देंगे, लेकिन ऐसा वैभव कहा करने वाले थे।
राजस्थान रॉयल्स के मेंटर रोमी ने बताया कि जैसे ही वैभव हरारे से मुंबई पहुंचे, उन्होंने ऐसा जवाब दिया जिसकी शायद उन्होंने भी कल्पना नहीं की थी। वैभव ने कहा कि मुझे पिच पर जाना है। भिंडर ने कहा कि मैंने उसे समझाया कि दो-तीन दिन आराम कर लो, लेकिन वैभव नहीं माने। वैभव ने मुस्कुराते हुए कहा- सिर्फ आधा घंटा…
दिवाली वाले दिन भी नहीं छोड़ी ट्रेनिंग
वैभव खेल के प्रति कितने मैच्योर हैं, ये इस बात से साफ होता है कि उन्होंने दिवाली वाले दिन भी नेट्स पर समय बिताना चाहा। जहां पूरा देश रोशनी के त्योहार की तैयारी कर रहा था।
घरों में मिठाइयां थीं, सब पटाखे फोड़ रहे थे, तब वैभव ट्रेनिंग कर रहे थे।समस्तीपुर में उनका परिवार उनका इंतजार कर रहा था और 15 साल के वैभव नेट्स पर पसीना बहा रहे थे। ये फैसले आसान नहीं होते। रोमी ने वैभव को लेकर भविष्यवाणी की कि वह महान खिलाड़ी बनेंगे, क्योंकि उन्होंने युवा बैटर को उन दिनों में देखा है, जब कैमरे बंद थे और वह जीत के अगले दिन भी नेट्स पर पसीना बहाते थे।
क्या वैभव को मिला इंटरनेशनल डेब्यू का मौका?
आयरलैंड दौरे पर वैभव को मौका नहीं मिला और इंग्लैंड के खिलाफ भी उन्हें मौका मिलना मुश्किल है। अभिषेक को बेलफास्ट में पहले टी20 में 20 गेंद में 49 रन की पारी के कारण संजू के साथ मौका मिलेगा। ईशान किशन आयरलैंड के खिलाफ कमाल नहीं कर पाए। अगर संजू को देखें तो उन्होंने इस साल टी20 विश्व कप आखिरी चरण के मैच में शानदार किया था और आईपीएल में सीएसके के लिए दो शतक लगाए थे। बेलफास्ट की पिच पर कोई भी भारतीय बैटर सहज नहीं दिख रहा था। इंग्लैंड में भी ऐसा ही हालात होंगे।
The post Vaibhav Suryavanshi की सफलता के पीछे क्या है सबसे बड़ा राज? appeared first on Haqeeqat Today.
आयरलैंड के खिलाफ भारत की पहली हार से हाहाकार
संजू सैमसन
ईशान किशन
श्रेयस अय्यर
वॉशिंगटन सुंदर
The post आयरलैंड के खिलाफ भारत की पहली हार से हाहाकार appeared first on Haqeeqat Today.
SL A vs IND A: इंडिया ए की रेड बॉल सीरीज में नबी के प्रदर्शन पर नजर
तेज गेंदबाज आकिब नबी और भारतीय टेस्ट टीम के कुछ नियमित खिलाड़ी गुरुवार से शुरू हो रही श्रीलंका-ए के विरुद्ध लाल गेंद (बहुदिवसीय) की दो मैचों की सीरीज में भारत-ए के लिए मैदान पर उतरेंगे तो उनके सामने खुद को साबित करने के साथ-साथ चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का भी अच्छा मौका होगा।
60 विकेट लिए थे
जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक रणजी ट्रॉफी जीत में 60 विकेट लेने के शानदार प्रदर्शन के बावजूद अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए नबी को नहीं चुने जाने पर उनके समर्थकों और विशेषज्ञों ने सवाल उठाए थे। श्रीलंका की सपाट पिचों पर उनका प्रदर्शन अगर अच्छा रहा तो चयनकर्ताओं के लिए उन्हें राष्ट्रीय टीम से लंबे समय तक दूर रखना मुश्किल हो सकता है। भारतीय टीम को भी इस वर्ष श्रीलंका के बाद न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज खेलनी है, जहां की परिस्थितियां नबी की गेंदबाजी के अनुकूल होगी।
बरार भी इस टीम में
तेज गेंदबाज गुरनूर बरार भी टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के विरुद्ध वनडे में भारत के लिए पदार्पण किया था। वह यहां प्रभाव छोड़ते हैं तो सीनियर टीम में अपनी जगह बनाए रखने की उनकी संभावना मजबूत हो सकती है। टीम की कप्तानी विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरैल के हाथों में होगी। यह सीरीज उनके नेतृत्व कौशल के लिए भी अहम मानी जा रही है।
दावेदारी मजबूत करनी होगी
यह सीरीज साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल के लिए भी महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाज टीम में तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए अपना दावा मजबूत करना चाहेंगे। सुदर्शन अफगानिस्तान के विरुद्ध भारतीय एकादश का हिस्सा थे, जबकि पडिक्कल को बाहर बैठना पड़ा था। अंशुल कंबोज, हर्ष दुबे और रुतुराज गायकवाड़ के पास भी इस सीरीज से राष्ट्रीय टीम में अपनी दावेदारी मजबूत करने का अवसर होगा।
भारत ए टीम
रुतुराज गायकवाड़, देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन, अमन मोखड़े, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर/कप्तान), हर्ष दुबे, सारांश जैन, आकिब नबी डार, यश ठाकुर, जीशान अंसारी, गुरनूर बरार, नारायण जगदीसन, अंशुल कंबोज, शेख रशीद, आयुष पांडे।
श्रीलंका ए टीम
निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), नुवानिदु फर्नांडो, एशेन बंडारा, सहान अराचिगे (कप्तान), पावंता वीरसिंघे, दिलुम सुदीरा, रविंदु फर्नांडो, केशरा नुवांथा, कविंदु पथिरत्ने, मोहम्मद शिराज, दुलज समुदिथा, प्रवीण मनीषा, असंका मनोज, सोहन डी लिवरा, चमिका गुणसेकरा, अहान विक्रमसिंघे।
The post SL A vs IND A: इंडिया ए की रेड बॉल सीरीज में नबी के प्रदर्शन पर नजर appeared first on Haqeeqat Today.
कोच गौतम गंभीर ने की ‘दुश्मन’ की मदद, लेकिन गिल ने टीम इंडिया को नुकसान से बचाया
भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार को धर्मशाला में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में जीत हासिल की। इस मैच के दौरान पता चला कि भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने विपक्षी टीम के एक खिलाड़ी की मदद की थी और उसने ही पहले वनडे में कोहराम मचा दिया। ये खिलाड़ी हैं रहमानुल्लाह गुरबाज।
गुरबाज ने पहले वनडे में शानदार शतक जमाया। उन्होंने 51 गेंदों पर आठ चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 102 रनों की पारी खेली। मैच के बाद गुरबाज ने बताया कि ये पारी उन्होंने गंभीर की सीख के बाद खेली।
शॉट सेलेक्शन में की मदद
गुरबाज ने मैच के बीच में बातचीत करते हुए बताया कि न्यू चंडीगढ़ में हुए टेस्ट मैच के बाद उन्होंने गंभीर से बात की थी और अपने शॉट सेलेक्शन को लेकर सवाल किए थे। गुरबाज ने कहा, “टेस्ट मैच के बाद मेरी गौतम गंभीर सर से काफी बात हुई थी। उनसे बातचीत ने मेरी काफी मदद की। नेट सेशन के दौरान मैंने उन बिंदुओं पर काम किया। मैं उनका काफी शुक्रगुजार हूं। टेस्ट मैच के बाद मैं उनके पास गया और कहा कि मुझे अपना शॉट सेलेक्शन सुधारना है।”
गुरबाज ने कहा, “उन्होंने मुझे कुछ पॉजिटिव सलाह दी और बताया कि मुझे कहां काम करना है। आज मुझे इससे फायदा हुआ। मैंने पॉजिटिव खेलने की कोशिश की और मुझे इससे मदद मिली।”
केकेआर में बिताया समय
गंभीर जब कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर थे तब गुरबाज उस टीम का हिस्सा थे। तभी से दोनों की पहचान है और इसी कारण गुरबाज काफी सहजता के साथ गंभीर से सलाह लेने गए और भारतीय कोच ने खेल भावना को ध्यान में रखते हुए अपनी विपक्षी टीम के खिलाड़ी को अपने अनुभव से सलाह दी जिससे उन्हें फायदा हुआ।
हालांकि, अफगानिस्तान की टीम जीत नहीं सकी क्योंकि भारत ने कप्तान शुभमन गिल की नाबाद 84 रनों की पारी के दम पर 195 रनों के टारगेट को 22.5 ओवरों में हासिल कर लिया।
The post कोच गौतम गंभीर ने की ‘दुश्मन’ की मदद, लेकिन गिल ने टीम इंडिया को नुकसान से बचाया appeared first on Haqeeqat Today.