
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली अक्सर ही एक दूसरे की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. आज विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया पर पत्नी अनुष्का के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है. इस तस्वीर में अनुष्का ब्लैक बिकिनी में नज़र आ रही हैं और विराट भी उनके साथ है

तस्वीर पोस्ट करते हुए विराट कोहली ने दिल का इमोजी बनाया है. हालांकि इस तस्वीर में विराट ने ये नहीं बताया कि ये ये तस्वीर कहां की है.
इस हॉट कपल्स की तस्वीरों का उनके फैंस को हमेशा इंतजार रहता है. ये तस्वीर पोस्ट करने के आधे घंटे में ही इसे सात लाख से ज्यादा Likes मिल चुके हैं.
पिछले महीने अगस्त में विराट कोहली के वेस्ट इंडीज दौरे के दौरान अनुष्का उनके साथ थीं. दोनों सितारों ने एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताया. अनुष्का और विराट दोनों ने अपनी तस्वीरें भी शेयर की थीं.