ज्यादा मास्टरबेशन है बुरा, सेहत पर डालता है बुरा असर

मास्टरबेशन की सलाह कई सेक्स एक्सपर्ट देते हैं, लेकिन इसकी आदत पड़ जाये तो आपको मुश्किल भी हो सकती है. ये न सिर्फ आपकी मेंटल हेल्थ पर असर डालता है बल्कि रिलेशनशिप को भी बिगाड़ सकता है. अगर आप जरूरत से ज्यादा मास्टरबेशन करते हैं तो सेक्स लाइफ पर ये बुरा असर डालती है. यहां जानें मास्टरबेशन से जुड़े ऐसे ही कुछ नुकसान के बारे में:

ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत 
मास्टरबेशन की लत लग जाने पर किसी भी काम पर ध्यान देने में दिक्कत होने लगेगी. आपकी बॉडी बार-बार आपको मास्टरबेट करने के लिए रिऐक्ट करेगी, जिससे जब तक आप बॉडी टेंशन रिलीज नहीं करेंगे तब तक काम नहीं कर पाएंगे. मास्टरबेट करने के लिए आपको वर्क बीच में छोड़ना पड़ेगा, जो परफॉर्मेंस पर असर डालेगा.

बेड में परफॉर्मेंस 
मास्टरबेट करने के दौरान आपकी जो इमेजिनेशन होता है या आप जो स्पीड कैरी करते हैं वैसा यौन संबंध बनाने के दौरान मेनटेन करना मुश्किल है, ऐसे में पार्टनर के साथ सेक्स के दौरान आप अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाते जो आपके साथ ही उसे भी असंतुष्टी देगा और रिश्ते पर असर डालेगा.

रिलेशनशिप पर असर 
मास्टरबेशन के कारण व्यक्ति खुद की सैटिस्फाई कर लेता है, ऐसा बार-बार होने पर पार्टनर और उसके बीच के सेक्स रिलेशन पर असर पड़ने लगता है. मास्टरबेट करने पर पार्टनर के साथ यौन संबंध बनाने की इच्छा में भी कमी जाती है जो रिलेशनशिप पर प्रेशर बढ़ा देता है.

पेनिस के लिए नहीं सही 
एक दिन में कई बार मास्टरबेट करने पर पेनिस पर भी बुरा असर पड़ता है. एक स्टडी के अनुसार, ऐसा होने पर पीनस की मसल्स पर प्रेशर बढ़ जाता है जिससे उसे इरेक्शन में दिक्कत होने लगती है.

सोशल सर्कल से कटाव 
एक स्टडी में सामने आया था जो लोग रोजाना मास्टरबेट करते हैं उनका सोशल लाइफ से कटाव ज्यादा होता है. इसकी प्रमुख वजह उनकी कभी भी मास्टरबेट करने की इच्छा हो जाना है, जो लोगों के बीच रहते हुए करना संभव नहीं है. इसका असर धीरे-धीरे व्यक्ति की मेंटल हेल्थ पर भी पड़ने लगता है.

E-Paper