फौजी बेटे ने शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण ,युवती का आरोप चैयरमैन पिता धमकाते है और शादी के लिए करते है 10 लाख रुपयों की मांग

एंकर–सरकार की लाख सख्ती के बावजूद भी महिलाओ पर होने वाले अपराध थमने का नाम नही ले रहे है ताजा मामला हरदोई से है जहां नगर पालिका के चेयरमैन के फौजी बेटे पर शादी के नाम पर युवती का शारीरिक शोषण करने और  चेयरमैन पर शादी करने के लिए 10 लाख रुपयों की मांग करने और धमकाने  का आरोप लगा है युवती ने मामले की शिकायत पुलिस से की है पुलिस ने मामले की जांच और  कार्यवाही के आदेश दिए हैं ।

Byte PiditaVo-उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में शादी के नाम पर युवती का शारीरिक शोषण करने का आरोप सांडी नगरपालिका के चेयरमैन बाबूराम राजपूत के फौजी बेटे स्वामीदयाल राजपूत और दहेज में  रुपए मांगने और धमकाने का आरोप चेयरमैन बाबूराम राजपूत पर लगा है।कोतवाली बिलग्राम की रहने वाली है एक युवती ने आरोप लगाया है कि तालेपुरवा मजरा अलियापुर के रहने वाले सांडी नगरपालिका के मौजूदा  चेयरमैन के बेटे स्वामीदयाल के साथ उसकी शादी लगभग 20 माह पहले तय हुई थी घर वालों ने उसकी वरीक्षा कर दी वरीक्षा के बाद स्वामी दयाल उससे घर आता था और शादी के नाम पर स्वामी दयाल ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए इसी बीच स्वामी दयाल की नौकरी सेना में लग गई और कुछ समय बाद स्वामी दयाल के पिता नगरपालिका सांडी के चेयरमैन हो गए बेटे की फौज में नौकरी और पिता के नगर पालिका अध्यक्ष होने के बाद शादी के लिए कहने पर दोनों पिता-पुत्र कन्नी काटने लगे और अब युवती और उसका परिवार जब भी शादी के लिए कहता है तो स्वामी दयाल के पिता बाबूराम राजपूत दहेज में 10 लाख रुपये की मांग करते है और धमकाते है पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची युवती ने मामले की शिकायत की है  अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह ने मामले की जांच और कार्यवाही के आदेश दिए हैं।

E-Paper