
कम नहीं हो रही बीजेपी में रार—
भरी महफ़िल में भाजयुमो उपाध्यक्ष के साथ बदसलूकी, लूटपाट का भी आरोप
सुलझाने में नही उलझाने में जुटे पार्टी के नेता
हरदोई। जिले में भाजपा नेताओं की आपसी कलह से न सिर्फ हरदोई में पार्टी कमजोर हो रही है बल्कि प्रदेश नेतृत्व को भी कटघरे में खड़ा किया जा रहा है। इसकी वजह है जिले में भाजपा संगठन की नाकामी। वैसे तो हर पार्टी के जिलाध्यक्ष का मुख्य कार्य होता है कि वह किसी सूरत में पार्टी को कमजोर न होने दे। पार्टी के पदाधिकारियों की आपसी कलह को मिल बैठकर सुलझाए। जिससे बाहरी लोग अंदर की कलह को भांप न सकें।
किन्तु हरदोई के भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री ने जब से संगठन का दायित्व संभाला है तब से लगातार पार्टी में कलह बढ़ी है। कार्यकर्ता जनसमस्याओं को दूर कराने के बजाय आपस मे ही भिड़ रहे हैं। ऐसे एक या दो घटनाक्रम नही बल्कि दर्जनों प्रकरण सामने आए हैं जिनमे पार्टी के पदाधिकारी एक दूसरे से भिड़ते नजर आए हैं। जिलाध्यक्ष ने इन विवादों को सुलझाने का कभी कोई प्रयास नही किया। नतीजन अब हर दिन हरदोई में भाजपा की फजीहत हो रही है।
ताजा मामला बीती रात शहर के महराज सिंह पार्क का है, जहां एक शादी कार्यक्रम में भाजपा के कई नेता मौजूद थे। बताते हैं कि भाजपा जिलाध्यक्ष के गुट कुछ लोग शराब के नशे में थे जिन्होंने रंजिशन भाजयुमो उपाध्यक्ष से बदसलूकी की। जिसे लेकर दोनो पक्षों में विवाद बढ़ गया। अब मामला पुलिस के पास पहुंच गया है।
एसपी को दिए शिकायती पत्र में भाजयुमो के जिलाउपाध्यक्ष गीत सिंह गौर ने कहा है कि राजन सिंह व सत्यम तिवारी आदि उनसे फेसबुक पर हुई टिप्पणी को लेकर रंजिश मानते हैं। बीती रात एक शादी कार्यक्रम में उन लोगों ने बदसलूकी की इसी दौरान गाली गलौज करते है उन लोगों में सोने की चैन व 10 हजार रुपये लूट लिए। विवाद पर अजीत सिंह आदि ने बीच बचाव किया। चूंकि मामला राजनैतिक था इसलिए दूसरी ओर से भी पुलिस में एनसीआर दर्ज किए जाने की बात सामने आई है। किन्तु भाजपा के किसी भी शीर्ष नेता ने इस प्रकरण सुलझाने के प्रयास नही किये हैं।