नक़ल माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई

एंकर –यू.पी. बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए की जा रही छापे मार कार्यवाही के चलते जहाॅ परीक्षार्थी परीक्षा छोड़कर भाग रहे हैं वहीं नकल माफिया अब भी हाबी है। अलीगढ़ की अतरौली तहसील के एसडीएम और सीओ ने सटीक सूचना मिलने पर तेबतू के बोहरे किशन लाल शर्मा इन्टर कालेज के प्रबंधक के आवास पर छापा मारा। यहाॅ इन्टर की रसायन विज्ञान की परीक्षा की बाहरी लोगों द्वारा उत्तर पुस्तकायें लिखी जा रही थी, पुलिस ने यहाॅ से तीन छात्राओं समेत करीब पांच दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर उनके केे खिलाफ चार अलग-2 मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

वीओ –राजस्थान के राज्यपाल व यूपी के पूर्व मुख्य मंत्री कल्याण सिंह और प्रदेश के शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह का गृह क्षेत्र नक़ल के मामले में अतरौलिया बोर्ड के नाम से मशहूर है, लेकिन इस बार प्रदेश में योगी सरकार आने के साथ ही साफ़ कर दिया गया था कि नक़ल माफियाओं के खिलाफ चाबुक चलेगा और इस बार वही होता नजर आ रहा है, इसी कड़ी में पिछले कई दिनों से अतरौली के एसडीएम शिव कुमार और सीओ सुरेश कुमार मलिक को स्कूल प्रबन्धक के आवास पर बोर्ड परीक्षा की कापियां लिखे जाने की शिकायतें मिल रही थी, इस सटीक सूचना पर गुरुवार शाम की पारी में एसडीएम व सीओ ने पुलिस को लेकर बाइकों द्वारा बोहरे किशनलाल शर्मा इन्टर कालेज तेबतू के मैनेजर शिवकुमार शर्मा के आवास पर छापा मारा।

आज इन्टर की रसायन विज्ञान की परीक्षा थी और मैनेजर के घर पर बाहरी करीब 61 लोग कापियां लिख रहे थे, इनमें अधेड़ लोग भी शामिल थे, छापे को देखकर इन लोगों ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस कर्मियों ने राइफल दिखाकर इन्हें गिरफ्तार कर लिया। लेकिन स्कूल मैनेजर मौके से भाग गया। वही एक नामचीन नकल माफिया रामकुमार शर्मा को मौके से गिरफ्तार किया गया है, आरोपी बड़ा भाई जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय में तैनात है जो बोर्ड परीक्षा का ही कार्य देख रहा है।

मौके पर आरोपियों में शामिल मिली तीन लड़कियों को बॉन्ड भरवाकर छोड़ दिया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ इन सभी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में चार अलग-2 मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। इस स्कूल के खिलाफ सामूहिक नकल को लेकर वर्ष 2015 में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी और सेंटर को डिवार घोषित कर दिया था, लेकिन इस बार मैनेजर ने सांठ गांठ करके स्कूल को पुनः सेंन्टर घोषित करा लिया है। आपको बतादें नक़ल के नाम पर 3000 रूपये प्रति कॉपी के हिसाब से परीक्षार्थी से बसूले जाते हैं। तो वहीं अब यह कॉलेज हमेशा के लिए डिबार हो गया है।

बाइट –डॉ० यशवीर सिंह (एसपी, देहात अलीगढ़)

BYTE-SP GRAMIN

E-Paper